October 19, 2024

#nalanda: सीएम क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत 13 लाख 50 हजार की राशि से नवनिर्मित पी सी सी ढलाई निर्माण कार्य का उद्घाटन मंत्री ने किया…जानिए

 

 

 

 

 

सीएम क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत 13 लाख 50 हजार की राशि से नवनिर्मित पी सी सी ढलाई निर्माण कार्य का उद्घाटन मंत्री ने किया…

 

 

 

सूवे में बह रही विकास की गंगा:- श्रवण कुमार

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : बिहारशरीफ के वार्ड नं 47 के साठोपुर मुख्य सडक में एन एच 31 से दिवाकर प्रसाद के घर तक मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत 13 लाख 50 हजार की राशि से नवनिर्मित पी सी सी ढलाई निर्माण कार्य का उद्घाटन स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के ग्रामीण विकास समाज कल्याण एवं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग मंत्री श्रवण कुमार सांसद कौशलेंद्र कुमार बिहारीगंज के विधायक निरंजन मेहता के द्वारा किया गया।इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में विकास की गंगा बह रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के लिए पूरा बिहार ही उनका परिवार है। बिहार में चल रही योजनाओं का अनुसरण प्रदेश की सरकार कर रहीं हैं। विकास के मामले में आज बिहार अग्रणी राज्य बना है ये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व का कमाल है। विकास के क्षेत्र में बिहार का कोई जोड़ा राज्य नहीं लग सकता है न्याय के साथ विकास का और सुशासन मॉडल का डंका बज रहा है। 2005 से ही बिहार के लोगों का अटूट प्रेम स्नेह आशीर्वाद विश्वास नीतीश कुमार जी को मिलता रहा है और तब से लेकर आज तक बिहार के लोगों की खिदमत करने में हमारी सरकार खड़ा उतरती है। जातीय गणना करवाकर प्रकाशित करने वाला देश का पहला राज्य बिहार है साथ ही साथ इस गणना के माध्यम से 94 लाख चिन्हित गरीब परिवारों को दो-दो लाख की सहायता राशि मुहैया कराई जा रही है। जातीय गणना का व्यापक परिणाम आने वाले समय में देखने को मिलेगा हमारी सरकार बोलने में काम और काम करने में ज्यादा विश्वास करती है। बिहार के लोगों को का खिदमत करने को लेकर हमारी संस्कार कृत संकल्पित है।इस अवसर पर सांसद कौशलेंद्र कुमार विधायक निरंजन मेहता ने कहा कि बिहार की आश है नीतीश कुमार। इस अवसर पर मुख्य प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव प्रखंड अध्यक्ष संजय कुशवाहा आकाश कु काजल दिवाकर प्रसाद युगल किशोर प्रसाद गुलरेज अंसारी प्रदीप मुखिया उपेंद्र कुमार दिलवाला गुलमनी पासवान बिट्टू कुशवाहा सरयुग रविदास यशवंत सिंह चंद्रिका महतो लालकेश्वर महतो,विजय महतो,मंटू कुशवाहा प्रशांत कुमार,रंजीत चौधरी,ललन कुशवाहा,राजीव पिंकू,राजीव पांडे देवांशु प्रसाद टुन्नी कुशवाहा नलीन मौर्या दिनेश प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Other Important News