October 19, 2024

ख़बरें टी वी: कार्यकर्ताओं के प्रेम ने लोजपा ( रामविलास ) राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को सिक्के से तोला, साथ ही लौटते वक्त सिलाव के खाजे का जायका लिया…… जानिए पूरी ख़बर

 

 

 

कार्यकर्ताओं के प्रेम ने लोजपा ( रामविलास ) राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को सिक्के से तोला, साथ ही लौटते वक्त सिलाव के खाजे का जायका लिया……

 

 

 

ख़बरें टी वी : ब्यूरो टीम के साथ पंकज कुमार की खास रिपोर्ट : नालंदा के राजगीर के कन्वेंशन हॉल नहीं लोजपा (रामविलास) पार्टी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसका आज आखिरी दिन है….

 

 

और आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सभी कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर उनसे फूल मालाओं के साथ कई तरह के उपहार लिए, इसी कड़ी में एससी एसटी के लोगों ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को तराजू पर सिक्कों से तौला,

 

 

जिसे वह स्वीकार करते हुए चिराग पासवान ने तराजू पर बैठकर खुद को सिक्कों से तौलबाया एवं लोगों का आभार प्रकट किया।
बता दे बिहार के जो राजनीतिक हालात अभी मौजूदा समय में है उसे लेकर पार्टी के द्वारा एक नई रणनीति तैयार की जा रही है।

 

 

संभवत आने वाले समय में मधवर्ती चुनाव होने की आशंका को लेकर हर पार्टी अपने आप को मजबूत बनाने पर लगी है इसी कड़ी में फिर मैं कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया

 

 

राजगीर में प्रशिक्षण शिविर समापन के बाद लौटते वक्त एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने नालंदा जिले के सिलाव स्थित बाजार में रूक कर काली शाह के दुकान में खाजा खाया,

 

 

मैं आपको बता दू मोरिसस में मिठाइयों की अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार समेलन में नालंदा के खाजा को प्रथम पुरुस्कार से सम्मानित किया जा चुका है और यह पुरस्कार खाजा मिठाई को मिली थी।

 

 

Other Important News