बिहार शरीफ के स्थानीय विधायक ने आज पेश हुए आम बजट पर दिया अपना समर्थन….

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: बिहार शरीफ विधायक डॉक्टर सुनील कुमार ने अपने कार्यालय में केंद्रीय बजट 2026 का लाइव प्रसारण भारतीय जनता पार्टी नालंदा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार एवं सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सुना। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मंत्री सा बिहार शरीफ विधानसभा विधायक डॉ सुनील कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किया गया केंद्रीय बजट 2026 आत्मनिर्भर भारत विकसित भारत के दिशा में एक मजबूत कदम है। इस बजट में समाज के सभी वर्गों युवा किस महिला गरीब सभी के उत्थान के लिए सकारात्मक संतुलन है। जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है और वह उसके लिए दिन रात वह प्रयासरत हैं की 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा परंतु हमें तो लगता है कि हमारा देश उससे पहले ही विकसित राष्ट्र बन जाएगा। यह बजट बहुत ही सराहनीय है और सकारात्मक है। इस अवसर पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी नालंदा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने बजट के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सारा देश इस बजट से काफी संतुष्ट होंगे क्योंकि केन्द्र सरकार ने सभी वर्गों का पूरा ख्याल रखा है। आत्मनिर्भर भारत अभियान में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, डा अशुतोष कुमार, नीरज कुमार डब्ल्यू,साबो देवी, जिला महामंत्री शिवरतन प्रसाद, जिला मंत्री अमरेश कुमार, प्रवीण सिंह, रंजू कुमारी, योगेन्द्र मंडल, आई टी सेल संयोजक अमित शान,इन्दु कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार, धनंजय कुमार,शशिकला सिन्हा, अविनाश कुमार,शिल्पी कुमारी, मोनू कुमार,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
