• Sun. Dec 7th, 2025

#bihar : दिव्यांग जनों को आत्म निर्भर बनाने को सरकार कृतसंकल्पित है:- मंत्री श्रवण कुमार 

Bykhabretv-raj

Jun 26, 2025

 

 

 

 

 

दिव्यांग जनों को आत्म निर्भर बनाने को सरकार कृतसंकल्पित है:- मंत्री श्रवण कुमार 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

#khabreTv : बिहारशरीफ प्रखंड के प्रखंड कार्यालय में राज्य सरकार के द्वारा प्रदत्त बैट्री चालित 23 ट्राई साईकिल का वितरण दिव्यांगजनों के बीच किया गया।
इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि राज्य का कोई भी दिव्यांगजन अपनी असहायता के कारण पीछे न रह जाए। सरकार उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए हर संभव सहायता दे रही है। ट्राईसाइकिल केवल एक साधन नहीं है,बल्कि दिव्यांगजनों के लिए आत्मविश्वास और स्वतंत्रता का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश सरकार की मंशा है कि दिव्यांगजन अपने परिवार के लिए बोझ नहीं बल्कि एक वरदान बनें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चिन्हित किए गए सभी पात्र दिव्यांगजनों तक सहायता योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी ढंग से पहुंचाया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के लिए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास से जुड़ी योजनाओं पर विशेष रूप से काम कर रही है
सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रु० की जगह 1100 रु० पेंशन मिलेगी। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी।
वृद्धजन समाज का अनमोल हिस्सा हैं और उनका सम्मानजनक जीवन-यापन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयत्नशील रहेगी। हमारी सरकार ने वो कर दिखाया,जिसका झूठा ख्वाब विपक्ष दिखाता रहा। इस ऐतिहासिक फैसले से राज्य में सामाजिक सुरक्षा और मजबूत होगी। कुछ लोग सिर्फ वादे करते हैं,नीतीश कुमार काम करते हैं।
वृद्धजन,दिव्यांग और विधवा माताओं-बहनों को ₹1100 प्रतिमाह पेंशन देने का फैसला कर दिखाया कि सामाजिक न्याय पोस्टर से नहीं, नीति और नीयत से होता है।बिहार के लोग अब कह रहे हैं नीतीश सरकार कहते नहीं करके दिखाते हैं। 400 रुपए से सीधे 1100 रुपए पेंशन। अब सपने होंगे साकार धन्यवाद नीतीश सरकार।आज बिहार की महिलाएं सिर्फ सुरक्षित नहीं बल्कि आत्मनिर्भर व औरों के लिए प्रेरणास्रोत भी हैं,क्योंकि नीतीश जी ने उन्हें दिया है विश्वास,सम्मान और आज़ादी का मंच।बिहार के 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार लाभार्थियों की ने सरकार को धन्यवाद और साधुवाद दिया है।बिहार में हुए न्याय के साथ विकास और सुशासन मांडल आज कई प्रदेशों के लिए अनुकरणीय मांडल बना है। विकास के क्षेत्र में बिहार आज देश में अग्रणी राज्य की भूमिका में हैं ये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व का कमाल है आज बिहारी कहलाना सम्मान और गौरव की बात है।आजादी के बाद बिहार की बदलती तस्वीर बदलने का श्रेय नीतीश सरकार को जाता है बिहार में सड़कों का जाल बिछा है शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अकल्पनीय परिवर्तन हुए हैं।। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और आम लोग मौजूद थे। लाभार्थियों और उनके परिजनों ने राज्य सरकार की इस पहल की सराहना की और मंत्री श्रवण कुमार का आभार प्रकट किया। इस मौके पर नालंदा सांसद कौशलेन्द्र कुमार,बाल्मिकीनगर सांसद सुनील सिंह कुशवाहा ने कहा कि दिव्यांग जनों को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर सरकार कृत संकल्पित रही है।इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार अंचलाधिकारी प्रभात रंजन बिहारशरीफ नगर अध्यक्ष जदयू नदीम ज़फर गुलरेज़,जिला प्रवक्ता डॉ धनंजय कु देव, प्रखण्ड अध्यक्ष संजय कुशवाहा अनुज कुमार प्रदीप मुखिया सरयुग रविदास विशुनदेव प्र जनार्दन पंडित संजय प्र कुशवाहा रविन्द्र कुशवाहा नवीन राउत युगल किशोर मुखिया शिवचरण प्र कुशवाहा जीतन चौहान मनोज यादव विश्वास सिंह बिट्टू कुशवाहा राजू साव जयन्त शर्मा नीतीश पाण्डेय बीजेपी नेता रजनीश ठाकुर मंटू कुशवाहा किशोर महतो मुन्ना पासवान डी पी एस कुशवाहा उपेन्द्र दिलवाला आकाश कु काजल सहित अन्य लोग मौजूद थे.