October 19, 2024

#nalanda: आगामी आम सभा चुनाव को लेकर सामान्य प्रक्षेक ने बूथ का किया स्थल निरीक्षण… जानिए

 

 

 

आगामी आम सभा चुनाव को लेकर सामान्य प्रक्षेक ने बूथ का किया स्थल निरीक्षण…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

….आप अपना चुनाव में बहुमूल्य वोट जरूर दे….

 

 

 

 

खबरें टी वी : 9334598481 : हरनौत (नालंदा)(संसू)। नालंदा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र संख्या 29 के सामान्य प्रेक्षक मौसमी चट्टराज चौधरी ने शूक्रवार को हरनौत प्रखंड के पांच बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले प्रवि रूपसपुर के बूथ संख्या 285 पर पहुंचे जहां वे स्वच्छ पेयजल, शौचालय, पंखा, प्रकाश व्यवस्था , रैंप , मतदान केंद्र पर कुल वोटरो की संख्या आदि की जानकारी बीएलओ से ली। तत्पश्चात आंगनबाड़ी सेविका व जीवीका दीदीयो द्वारा स्वीप गतिविधी के तहत बनाए गए रंगोली का अवलोकन किया। जहां आईसीडीएस के डीपीओ रीना कुमारी व बीडीओ उज्जवल कांत ने जानकारी दी। वहीं सामान्य प्रेक्षक ने जीवीका दीदीयो व आंगनबाड़ी कर्मीयों की सराहना की।

 

 

इसके बाद सामान्य प्रेक्षक उत्क्रमित मवि चेरो के बूथ संख्या 255 व 256 एवं उत्क्रमित मवि कल्याण बिगहा के बूथ संख्या 233 व 234 का निरिक्षण किया। वहां भी हरेक मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।
मौके पर जीवीका में जीवीकोपार्जन प्रबंधक अनुराग ,रोजगार प्रबंधक संतोष व आईएबी प्रबंधक रवि , अंचलाधिकारी सोनू , प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र , जीवीका बीपीएम मो.आफताब , हरनौत थानाध्यक्ष मो . अबु तालिब , चेरो ओपी अध्यक्ष मिथिलेश , कल्याण बिगहा थानाध्यक्ष विकास , सीडीपीओ अनिता , बीएलओ में देवेंद्र , गौतम ,अनिल , कविता व पिंकी के अलावा भारती , रेणु , सुषमा , रेखा अनीता , पिंकी , कविता , नीतीश समेत अन्य मौजूद थे।

रिपोर्ट : हरिओम कुमार

 

 

 

Other Important News