October 18, 2024

#Nalanda : 09 दिसम्बर 2023 को वर्ष के चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय कहा – कहा…जानिए

 

 

 

 

 

 

 

 

9 दिसंबर 2023 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन..

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

 

खबरें टी वी : 9334598481 : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नालंदा द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
09 दिसम्बर 2023 को वर्ष के चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय बिहारशरीफ एवं हिलसा में किया जायेगा।
इस लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के सुलहनीय वादों का नि:शुल्क समाधान किया जायेगा।
लोक अदालत में विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों का आपसी सुलहनामा के आधार पर समाधान किया जाएगा।

 

 

इसमें ट्रैफ़िक चालान, नगरपालिका से संबंधित, अपराधिक सुलहनीय वाद, मोटरयान दावा वाद, परिवार वाद, श्रम वाद, भू-अर्जन से संबंधित वाद, दीवानी वाद, राजस्व से संबंधित वाद, मनरेगा से संबंधित वाद, बिजली एवं पानी से संबंधित सुलहनीय वाद, आयकर/विक्रय कर तथा अन्य करों से संबंधित वाद, वेतन भत्ता तथा सेवानिवृत्ति लाभ से संबंधित वाद, वन विभाग से संबंधित वाद, रेल दावा से संबंधित वाद, आपदा क्षतिपूर्ति से संबंधित वाद, बीमा सुरक्षा से संबंधित वाद आदि जैसे अन्य सुलहनीय वादों का समाधान किया जा सकेगा।

 

 

 

राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक वादों के समाधान को लेकर जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को ऐसे सभी मामलों को चिन्हित करते हुए इसकी सूची एवं अभिलेख जिला विधिक सेवा प्राधिकार को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है ।

 

 

 

Other Important News