October 18, 2024

खबरें टी वी : नवगठित नालंदा जिला जनता दल यूनाइटेड एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रथम जिला स्तरीय बैठक स्थानीय जिला पार्टी कार्यालय में संपन्न……. जानिए पूरी खबर

 

 

 

 

खबरें टी वी : 9334598481 : ब्यूरो रिपोर्ट :  नवगठित नालंदा जिला जनता दल यूनाइटेड एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रथम जिला स्तरीय बैठक स्थानीय जिला पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक कि अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के जगलाल चौधरी ने की। बैठक को मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री श्रवन कुमार जी ने कहा कि किसान देश की रीढ़ है, तो किसान प्रकोष्ठ को भी पार्टी के समग्र विकास एवं आधार विस्तार के लिए महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में समझा जा सकता है। उन्होंने आवाहन किया कि किसान प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता नई ऊर्जा एवं नई उमंग के साथ पार्टी कार्य में लगे। प्रकोष्ठ के संगठन को जिला से लेकर पंचायत तक मजबूत करें। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के प्रयास से बिहार में विकास की गंगा तो वही रही है।जातीय जनगणना के सवाल पर कहा कि जातीय जनगणना से दलितों शोसितो और वंचितों के लिए वास्तविक हक प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।

 

बैठक में उपस्थित पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील ने कहा कि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा किए जा रहे हैं कामों और उनके समाज सुधार के नीतियों को गांव-गांव और जन जन तक पहुंचाएं। प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जगलाल चौधरी ने बताया कि जिला कार्यकारिणी में 51 सदस्य, प्रखंड कार्यकारिणी में 31 सदस्य और पंचायत कार्यकारिणी में 21 सदस्य होंगे। प्रकोष्ठ के हर पदाधिकारी को सबसे पहले अपने गृह पंचायत में सदस्य व पंचायत कमेटी का गठन करना उनकी प्राथमिक जिम्मेवारी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि 7 अगस्त तक जिले की 100 पंचायतों में प्रकोष्ठ की कमेटी का गठन कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी आवान किया जातीय जनगणना के कार्य के महत्व को हर गांव हर टोले तक पहुंचाया जाए। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 7 अगस्त को बिहारशरीफ में किसान प्रकोष्ठ का एक जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठ में शामिल पदाधिकारी और कार्यकर्ता हैं, उन्हें पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाना अनिवार्य होगा। बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित जातीय जनगणना के लिए जनता दल यूनाइटेड के सर्वोच्च नेता एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन किया गया।

 

 

आदिवासी समाज से आने वाली श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए भी जनता दल यूनाइटेड का समर्थन देने हेतु मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि बैठक के बाद उपस्थित सभी लोग आभार यात्रा में शामिल हो जाएंगे। बैठक को जिला महासचिव संजय पासवान, ओम प्रकाश, संजय कुशवाहा, राजीव किशोर रत्न, शिवकुमार कुशवाहा, उपाध्यक्ष अरविंद प्रसाद सिन्हा,पो.अजित कुमार, मुकेश कुमार उर्फ गुड्डू जी एवं कतरी सराय के पूर्व प्रमुख धनंजय कुमार कुशवाहा ने संबोधित किया। बैठक में अंबिका शरण सिंह (इस्लामपुर), मनीष कुमार (नगरनौसा), जितेंद्र कुमार (परवलपुर) रजनीश कुमार (हिलसा), अनिरुद्ध कुमार (कतरी सराय) धर्मेंद्र कुमार (अस्थावां), सुनील पासवान (वेन), चंद्रशेखर चौहान (चंडी), तथा प्रेम कुमार (थरथरी) प्रखंड अध्यक्षों ने भाग लिया।

Other Important News