• Sun. Dec 7th, 2025

#bihar: जी. बी. एम अकादमी पटना में पहला वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया..

Bykhabretv-raj

Nov 18, 2025

 

 

 

 

 

 

जी. बी. एम अकादमी पटना में पहला वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया..

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: इस कार्यक्रम की शुरुआत आए मुख्य अतिथी कसेरा बंधुत्व योजना भारत के सदस्य दुलार चंद कसेरा, नीता देवी, राष्ट्रीय युवा योजना, बिहार के सचिव नीरज काँस्यकार, विद्यालय की प्रधाध्यापिका शुबी चंद ने विश्व विख्यात डॉ एस. एन.सुब्बा राव भाईजी और जवहार लाल नेहरू जी के तस्वीर पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि और दिप प्रवजलित कर किया गया। अतिथियों के स्वागत हेतु विद्यालय की बच्चियों द्वारा स्वागत डांस प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथी श्री दुलार चंद जी ने कहाँ आज समाज को उन्नति हेतु विद्या ही एक सर्वोतम हथियार हैं। किताबी ज्ञान के साथ साथ सांस्कृतिक ज्ञान भी बढ़ाना होगा. जहाँ सरस्वती हैं वहाँ लक्ष्मी रहती हैं इसलिए हम सभी पूरा ध्यान ज्ञान प्राप्ति पर रखे। राष्ट्रीय युवा योजना, बिहार के सचिव नीरज काँस्यकार ने कहाँ की आज एक वर्ष जी. बी. एम अकादमी का पूरा होने जा रहा हैं. इस एक वर्ष में विद्यालय जिस प्रकार आगे बढ़ रही हैं और बच्चों में नए नए प्रतिभा जगा रही हैं यह एक दिन रंग लाएगा और बड़े होकर सभी बच्चें भारत के नव निर्माता बनेगे। सुब्बा राव भाईजी के चरणों में नतमस्तक होकर सर्व धर्म प्रार्थना नीरज भाई के द्वारा किया गया। सर्व धर्म प्रार्थना के बाद बच्चों के द्वारा रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने आए सभी अभिभावक और दर्शक का मन मोह लिया।

 

 

कार्यक्रम के द्वारान ड्राइंग , दिया, घिरौंदा और मेंहदी प्रतियोगिता के विजयी बच्चों को सम्मानित भी किया गया। सम्मानित बच्चों में प्रथम, द्वितीय और तृतीया स्थान रौशन, काजल, कार्तिक, रिया,सृष्टि, नमन, सृष्टि 2,नंदनी, सुहानी, जानबी, सुमित,राज, कृष, हर्षिका, अंकित, अइसा, ने प्राप्त किया। अंत विद्यालय की प्रधनाध्यापिका शुबी चंद ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहीं की ईश्वर के द्वारा दिया हुआ इतने बच्चें हैं जिसे हम सभी शिक्षक अपने बच्चों की तरह मानते हैं और बहुत ही ख़ुशी होती हैं की बिना प्रचार प्रसार के इतने गार्जियन मुझपे विश्वास कर बच्चों के अंदर ज्ञान का रस पिलाने हेतु मुझे चुना। इस विश्वास को हम नहीं तोड़ेंगे यह वादा करते हैं हम। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रियांशु, श्रेया, रिसभ,रोहित, कौशल, आलोक, सायरा, फरा नाज, युवान, संध्या, शिवम, गणेश,, प्रिंस राज आदि को सम्मानित कर आए सभी बच्चों को गिफ्ट देकर सभी शिक्षक ने पौधारोपण कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सवा, फरत, रुक्सार, मोनी, आफरीन, अकाशी, आदिवा, आसिया, नूरी, सपना, शालिनी, अंजली आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।