October 19, 2024

ख़बरें टी वी : संत जेवियर्स गर्ल्स स्कूल बिहार शरीफ के प्रांगण मे रक्षाबंधन का त्योहार बड़े धूम धाम से मनाया गया…..जानिए

 

 

 

संत जेवियर्स गर्ल्स स्कूल बिहार शरीफ के प्रांगण मे रक्षाबंधन का त्योहार बड़े धूम धाम से मनाया गया…

 

 

 

ख़बरें टी वी – ” आप सब की आवाज ” … पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : स्थानीय विद्यालय संत जेवियर्स गर्ल्स स्कूल, सकुनत रोड, बिहार शरीफ के प्रांगण मे आज 30 /08/ 2023 को रक्षाबंधन का त्योहार बड़े धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने राखी बनाना तथा थाली सजावट के कार्यक्रम मे बड़े उत्साह से भाग लिया

 

 

जिसमे दीपा वर्मा, आकांक्षा , मोहिनी, नैना एवं प्रतिभा ने प्रथम , द्वीतिय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुबह की प्रार्थना सभा में कुछ छत्राओं ने राखी से संबंधित गीत की प्रस्तुति से समा हि बांध दिया। इंशा आलिया, हाजिका, सलोनी, सना परवीन एवं मलिहा ने परिसर मे लगे हुए वृक्षों को राखी बांधते हुए यह शपथ लिया कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़ पौधे की रक्षा करेंगे।

 

 

इस कार्यक्रम मे विद्यालय के सभी शिक्षक, सचिव पंकज कुमार, निदेशिका खुशबू सिंह तथा प्राचार्य कुमारी ममता पाण्डेय ने छात्राओं को इस त्योहार का संस्कृतिक महत्व बतलाया तथा उन्हे अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का भी संदेश दिया।

 

 

 

 

Other Important News