• Tue. Feb 17th, 2026

#bihar: जिला पदाधिकारी नालंदा द्वारा राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा में की कड़ी कार्रवाई…

Bykhabretv-raj

Feb 17, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी नालंदा द्वारा राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा में की कड़ी कार्रवाई…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अस्थावाँ अंचल के राजस्व कर्मचारी 1. श्री कृष्णदेव कुमार, 2. श्री मनोज कुमार, 3. श्री फलेन्द्र कुमार, 4. श्री सूरज कुमार रजक एवं 5. श्री दीपक कुमार द्वारा एक ही दस्तावेज पर दाखिल-खारिज वाद की अस्वीकृति हेतु अनुशंसा किये जाने के बाद पुनः उसी दस्तावेज पर बिना सक्षम पदाधिकारी के आदेश के दाखिल-खारिज वाद स्वीकृत किये जाने हेतु अनुशंसा की गई।

जिला पदाधिकारी, महोदय द्वारा उक्त पाँचों राजस्व कर्मचारियों के विरूद्ध प्रपत्र ‘क’ का गठन कर कार्रवाई किये जाने का आदेश दिया गया है, जिसके बाद से सभी राजस्व कर्मचारियों में हड़कंप है।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा निदेश दिया गया कि वैसे सभी मामलों को चिह्नित किया जाय, जिसमें राजस्व कर्मचारी द्वारा जान-बुझकर विलंब अथवा टाल-मटोल किया जा रहा है, इसके अलावा परिमार्जन/दाखिल-खारिज के मामलों में भी यदि राजस्व कर्मचारियों के द्वारा आम जनों को परेशान किया जा रहा है, तो उन मामलों को भी चिह्नित करते हुए जाँचोपरांत शीघ्र कार्रवाई का प्रस्ताव दिया जाय।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा कड़ा रूख अपनाते हुए बताया गया कि किसी भी परिस्थिति में अनियमितताओं को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सरकार के सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन आसान” की नीति के तहत सारी सुविधायें जनता को दिया जाना है। यदि किसी भी तरह से सरकारी कर्मी इसका दुरूपयोग करते हैं अथवा जनता को परेशान करते हैं तो उनपर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।