नालंदा जिला के इंटरमीडिएट परीक्षा केदो पर पहुंचे जिला के डीएम व एसपी किया निरीक्षण….

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv : आज दिनांक 02 फरवरी 2026 को श्री कुंदन कुमार, जिलाधिकारी, नालंदा एवं श्री भारत सोनी , पुलिस अधीक्षक नालंदा द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बिहारशरीफ शहरी क्षेत्र अंतर्गत आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा–2026 के सुचारु, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा एस०एस० बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिहारशरीफ तथा सदरे आलम मेमोरियल सेकेंडरी स्कूल, कागजी मोहल्ला, बिहारशरीफ स्थित परीक्षा केंद्रों का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं, परीक्षा कक्षों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की समुचित व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था सहित सुरक्षा प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने केंद्राधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा निर्गत सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
