• Sun. Jun 8th, 2025

@बिहार: विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से 12 जून 2025 तक देशभर में आयोजित किया जा रहा है….

Bykhabretv-raj

Jun 8, 2025

 

 

 

 

 

विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से 12 जून 2025 तक देशभर में आयोजित किया जा रहा है…..

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

@ख़बरें टी वी: आज दिनांक 08.06.2025 को
श्री रामनाथ ठाकुर,माननीय कृषि एवं
किसान कल्याण राज्य मंत्री, भारत सरकार,
श्री श्रवण कुमार, माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास, बिहार सरकार,
श्री कौशलेन्द्र कुमार, माननीय लोकसभा सांसद, नालन्दा,
डॉ. डी.आर. सिंह, माननीय कुलपति, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, हरनौत ,नालंदा के प्रांगण में शारदीय कृषि जन कल्याण चौपाल- सह – विकसित कृषि संकल्प अभियान में भाग लेकर किसानों के बीच योजनाओं का प्रचार प्रसार एवं किसानों का उत्साह वर्धन किया गया।

विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से 12 जून 2025 तक देशभर में आयोजित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों को नई वैज्ञानिक तकनीकों और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिक सीधे खेतों में जाकर फसल उत्पादन बढ़ाने में किसानों की मदद करेंगे और आधुनिक विज्ञान एवं तकनीक के माध्यम से उन्नत खेती की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी।

इस अभियान के तहत नालंदा जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र हरनौत के वैज्ञानिक का दो दल का गठन किया गया है जिसमे नालंदा उधान महाविद्यालय के एक वैज्ञानिक सहित जिला कृषि कार्यालय नालन्दा एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं कर्मी का दल प्रतिदिन छह पंचायत मे कार्यक्रम का आयोजन करता है। जिसमें प्रतिदिन हजारों की संख्या मे किसानो तक बिहार सरकार के कृषि योजनाओ एवं केन्द्रीय योजनाओ की जानकारी उपलबध कराई जा रही है।

*अभियान के मुख्य आकर्षण और लाभ:*

– *कृषि ड्रोन का लाइव डेमो*: ड्रोन की मदद से खेती को और भी आसान और स्मार्ट बनाने का तरीका बताया जाता है।
– *फसल विविधिकरण एवं मशीन आधारित खेती के मॉडल*: फसलों की विविधता और मशीनों के उपयोग से शून्य जुताई खेती को अधिक लाभकारी बनाने के तरीके बताए गए।
– *किसानों एवं वैज्ञानिकों के बीच सीधा संवाद*: किसानों की समस्याओं को समझने और उनके नए विचारों को प्रोत्साहित करने के लिए सीधा संवाद किया गया।
– *सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी*: केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
– *कृषि मे नवाचार*: बेबी कॉर्न, स्वीट कॉर्न, स्ट्रॉबेरी, ड्रगन फ्रूट, एप्पल बेर, रसभरी, तरबूज जैसी नकदी फसल के बारे मे किसानो को जागरूक करना एवं इन फ़सलो पर सरकार के द्वारा अनुदान दिया जा रहा है इसकी जानकारी आम किसानो तक सुनिश्चित करना।

 

 

*अभियान का आयोजन:*

– 2,170 से अधिक वैज्ञानिक टीमें देश के 700 से अधिक जिलों और 65,000 गांवों में जाएंगी।
– सभी 731 कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) और 113 ICAR संस्थान इस अभियान में भाग लेंगे।

*कैसे जुड़ें:*

– किसान अपने ग्राम पंचायत के पंचायत कृषि कार्यलय अथवा पंचायत सरकार भवन ऑफिस में संपर्क कर सकते हैं।
– नजदीकी किसान सेवा केंद्र या किसान विज्ञान केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।
– ऑनलाइन जानकारी प्राप्त करने के लिए वॉट्सएप्प ग्रुप, बिहार कृषि ऐप्प, अथवा कृषि विभाग के सोशल मीडिया चैनल या agriwelfare.gov.in पर जा सकते हैं।
– किसान कॉल सेंटर के नंबर 1800-180-1551 पर संपर्क कर सकते हैं ।

इस अवसर पर डा. आर.एन.सिंह ,सह निदेशक प्रसार शिक्षा, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर डॉ. अनुप दास,
निदेशक,आई.सी.ए.आर.आर.सी.ई.आर., पटना डॉ. अमरेन्द्र कुमार अटारी, आई.सी.ए.आर., जोन-4, पटना डॉ. के.के. सिंह, आई.ए.आर.आई. पूसा, समस्तीपुर,
डॉ. आर.के.झा. नोडल ऑफिसर, विकसित कृषि संकल्प, आ.पी.सी.ए.यू. पूसा
डॉ. एस.एन.दास, क्षेत्रीय निदेशक, कृषि अनुसंधान संस्थान, पटना
श्री राजीव कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, नालन्दा,
डॉ. सीमा कुमारी, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र, नालन्दा
श्री कौशलेश मिश्रा, एडिशनल सेकेट्री, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री, भारत सरकार
श्री शशि भूषण विद्यार्थी, उप निदेशक, प्रसार, नामेती, बिहार, पटना सहित भारी संख्या में महिलाएं/पुरुष कृषकगण आदि उपस्थित थे ।