October 19, 2024

ख़बरें टी वी : बिहार लेनिन गरीब शोषित के नेता जगदेव प्रसाद की जयंती महात्मा ज्योतिबा फूले समता परिषद, नालंदा के बैनर तले  धूमधाम से मनाई गई…. जानिए पूरी ख़बर

बिहार लेनिन गरीब शोषित के नेता जगदेव प्रसाद की जयंती महात्मा ज्योतिबा फूले समता परिषद, नालंदा के बैनर तले  धूमधाम से मनाई गई….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : ब्यूरो टीम के साथ रूपेश कुमार गोल्डन की खास रिपोर्ट: आज बिहार लेनिन गरीब शोषित के नेता जगदेव प्रसाद की जयंती महात्मा ज्योतिबा फूले समता परिषद, नालंदा के बैनर तले गंगा मैरिज हॉल कॉलेज रोड सोहसराय में धूमधाम से मनाई गई। आगत अतिथियों ने सर्वप्रथम जगदेव प्रसाद जी के फोटो पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर उनके चरणों में अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 

जयंती समारोह कार्यक्रम के आयोजक सह महात्मा फुले समता परिषद नालंदा इकाई के अध्यक्ष युवा नेता सोनू कुशवाहा ने बताया कि शोषित दबे कुचले पिछड़े वर्ग को सम्मान पहुंचाने वाले नेता जगदेव प्रसाद जी की जयंती मनाने का हमें जो सौभाग्य मिला है, उसके लिए हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं। पूर्व से नालंदा पूरे विश्व को ज्ञान की रोशनी दे रहा है , आज इसी नालंदा में हम बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से यह मांग करते हैं कि जगदेव प्रसाद जी के जयंती के दिन राजकीय अवकाश की घोषणा हो….

 

एवं इनके कृति एवं कार्यों को बिहार राज्य की पाठ्यक्रम पाठ्यपुस्तकों में इनका वर्णन हो। युवा नेता सोनू कुशवाहा ने बताया कि जगदेव बाबू की कृति बिहार के लाल पूर्व केंद्रीय मंत्री हम सब के अभिभावक उपेंद्र कुशवाहा जी पुरे राज्य में महात्मा फुले समता परिषद के बैनर तले फैला रहे हैं। पत्रकार को संबोधित करते हुए सोनू कुशवाहा ने बताया कि जगदेव बाबू का नारा था, पहले पंक्ति के लोग मारे जाएंगे , दूसरी पंक्ति के लोग जेल जाएंगे और तीसरी पंक्ति के लोग सत्ता में आएंगे।

 

उसी का परिणाम हुआ कि आज बिहार में लालू यादव एवं नितीश कुमार जैसे व्यक्ति बिहार की गद्दी संभालें है। जगदेव प्रसाद जी हमेशा अंतिम पायदान वाले व्यक्ति के उत्थान की बात करते थे वह चाहते थे कि एक समरस समाज का निर्माण हो जिसमें सभी का मान बराबर हो। आज बिहार सरकार जगदेव बाबू के क्रियाकलापों की उपेक्षा कर रहे हैं। जिसका विरोध ज्योतिबा फुले समता परिषद नालंदा करती हैं।

 

जयंती समारोह के पश्चात ज्योतिबा फुले समता परिषद नालंदा के प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी के माध्यम से एक पत्र मुख्यमंत्री बिहार को दिए जिसमें जगदेव जयंती के अवसर पर राजकीय अवकाश की घोषणा का अनुरोध किए। नेता सोनू कुशवाहा ने कहा कि एक बार फिर समय आ गया जगदेव बाबू के बताएं पद चिन्हों पर चलकर बिहार कि सरकार को बदल कर एक विकास की बात करने वाले किसी भी पद का मोह किसी भी समय त्यागने वाले एक अच्छे नेतृत्व करता की आवश्यकता है।

 

जिसमें पूरा गुण माननीय पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा जी में है। बिहार की जनता नालंदा की जनता से बस यही एक अनुरोध होगा जयंती समारोह की सफलता तभी साबित होगी जब जगदेव जी के बताए मार्गों पर चलने वाले बिहार के विकास बात करने वाले के हाथ में बिहार का बागडोर आएगा। ज्योतिबा फुले समता परिषद नालंदा के कार्यकर्ताओं ने माननीय उपेंद्र कुशवाहा को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने का बिगुल मुख्यमंत्री के गृह जिला नालंदा से ही फूंका गया।

 

इस अवसर पर महात्मा फुले समता परिषद के अध्यक्ष सोनू कुशवाहा प्रेम कुमार चंदन अजयकान्त चौधरी धर्मेन्द्र कुशवाहा सचिन कुशवाहा अर्जुन कुशवाह विनोद कुशवाह संजय कुशवाहा फेकु महतो विजय कुशवाह शुभम् कुशवाह नलिन मौर्या फ़ौदारी कुशवाहा उमेश कुशवाहा भारत प्रशाद सिंह सुबोध कुमार सूरज यादव मनोज पासवान राजेश कुशवाहा बच्चू महतो जैकी चौंधरी मोटी लाल निराला चमेली वर्मा पप्पू चौंधरी सुबोध कुमार पंडित रबीन्द्र कुशवाहा चन्दन कुशवाहा विकास कुशवाहा इंदरजीत कुशवाहा टुनटूँन कुशवाहा डॉ चन्द्रदेब प्रशाद हिमांशु धर्मपाल कुशवाहा डब्लू कुशवाहा सुमित कुमार हिन्दू मनीष बाबना शंकर कुशवाहा आशीष ताँति संतोष यादव सौभेन्द्र कुमार आनंद कुशवाहा दिनेश कुशवाहा नंदू शर्मा संजय कुशवाहा चंदन मुखिया अनु मुखिया पिंटू मुखिया वीरू मुखिया और सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हो कर शाहिद जगदेव प्रसाद को याद किए।

 

Other Important News