October 19, 2024

ख़बरें टी वी : नालंदा जिला के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में की गई पदाधिकारियों के द्वारा औचक निरीक्षण जिलाधकारी नालंदा के आदेश पर की गई कार्यवाई…. जानिए पूरी ख़बर

नालंदा जिला के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में की गई पदाधिकारियों के द्वारा औचक निरीक्षण जिलाधकारी नालंदा के आदेश पर की गई कार्यवाई….

सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक सभी 20 विद्यालयों में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया निरीक्षण…..

ख़बरें टी वी : 9334598481 : शुभम् की रिपोर्ट : आज  जिला पदाधिकारी नालन्दा शशांक शुंभकर द्वारा जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में औचक निरीक्षण के आदेश दिए गए।

आदेश के आलोक में सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण में नामांकित छात्राओं के विरुद्ध वास्तविक उपस्थित छात्राओं की संख्या,वार्डेन एवं शिक्षकों की संख्या,विद्यालय की साफ-सफाई,खान-पान मेनू अनुसार,रसोईया की उपस्थिति, छात्राओं को पुस्तकों की उपलब्धता तथा आवागमन पंजी के संधारण की स्थिति से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए थे।

सभी 20 विद्यालयों में आज प्रातः 7:00 बजे से 9:00बजे तक निरीक्षण किया गया।

Other Important News