October 18, 2024

#Nalanda : हत्या के दो माह बाद भी आरोपी की नही हुई गिरफ्तारी, पूरा परिवार पहुचा नालंदा SP कार्यालय….जानिए

 

 

 

 

 

 हत्या के दो माह बाद भी आरोपी की नही हुई गिरफ्तारी, पूरा परिवार पहुचा नालंदा SP कार्यालय….

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

खबरें टी वी : 9334598481 :  हत्या के दो माह वित जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नही होने के कारण, आज पूरा परिवार एसपी कार्यालय पहुचकर आरोपी की गिरफ्तारी और खुद की सुरक्षा का मांग किया है । पीड़ित महिला गया जिले पुलिस कॉस्टेबल के पद पर कार्यरत है और इसका पति सरकारी स्कूल के हेडमास्टर थे।

 

 

5 अक्टूबर को एकंगरसराय के चमहेड़ा ईट भट्ठा के पास स्कूल जाने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दिया गया था । इस मामले में कॉस्टेबल प्रियंका कुमारी द्वारा एकंगरसराय थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी, मगर आज तक आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई, इसके अलावे अब गोतिया के लोग भी इसे धमकी दे रहा है, जिसके कारण पूरा परिवार डरा सहमा है।

 

 

प्रियंका कुमारी ने बताया की उसकी 3 छोटी – छोटी बच्ची है और इसके अलावा कोई सहारा नही जिससे वो काफी डरी सहमी है यही कारण है कि आरोपी की गिरफ्तारी और खुद की सुरक्षा का गुहार लगा रही है । इस घटना से यह लग रहा है की एक महिला पुलिस कर्मी को आज इंसाफ के लिए भटकना पड़ रहा है…

 

 

 

 

Other Important News