October 19, 2024

ख़बरें टी वी : भारतरत्न स्व राजीव गाँधी की 79 वीं जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई, मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता मौजूद…जानिए

 

 

 

 

भारतरत्न स्व राजीव गाँधी की 79 वीं जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई, मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता मौजूद…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी – ” आप सब की आवाज ” … पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : आज दिनांक 20 अगस्त 2023 को जिला कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र आश्रम बिहारशरीफ में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न जननायक स्व राजीव गाँधी जी की 79 वीं जयंती श्रद्धा पूर्वक पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार की अध्यक्षता में मनायी गई ,सर्वप्रथम सभी कांग्रेसियों ने स्व राजीव जी के तैलचित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिए….

 

 

उसके बाद उनके जीवनी पर परिचर्चा की गई कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए दिलीप कुमार ने कहा की स्व राजीव जी की जीवनी की चर्चा शब्दों में बयान नहीं की जा सकती है राजीव जी जन जन के नेता थे उन्होंने युवाओं किसानों मजदूरों के साथ साथ भारत के ग्रामीणों के लिए जो कार्य किया वह आज भी देश के हर तबके के लोग जानते हैं ।

 

 

आज जो हमलोग कंप्यूटर पर इतना आगे देश दुनिया देख रहे हैं यह उनकी ही सोच का नतीजा है स्व राजीव जी ने पंचायती राज व्यस्था को गावों तक पहुँचाने के लिये केंद्र द्वारा पंचायतों में भेजी जाने वाली राशी को सीधे पंचायतों तक भेजने की व्यस्था करवाये आज पंचायती राज व्यवस्था में जो कार्य दिख रहा है वह उनकी ही देन है राजगीर के पूर्व विधायक रवि ज्योति कुमार ने कहा कि आज अगर राजीव जी होते तो देश की दशा और दिशा कुछ और होती…

 

 

आज देश विश्व के सर्वोच्च शिखर पर होता इस अवसर पर रवि ज्योति कुमार जितेंद्र प्रसाद सिंह हैदर आलम उदय कुशवाहा नंदू पासवान संजू पांडे ताराचंद मेहता विवेक पासवान राजीव कुमार मुन्ना आश्वनी गौरव फवाद अंसारी बच्चू सिंह सरफराज मल्लिक राजेश कुमार अमन कुमार बिद्यानंद कुमार अनुग्रह प्रसाद सूफियान अंसारी मौजूद थे।

 

 

 

Other Important News