October 19, 2024

ख़बरें टी वी : सैनिक स्कूल नालंदा में हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विद्यालय के तीन शिक्षक हुए सम्मानित …. जानिए पूरी ख़बर

सैनिक स्कूल नालंदा में हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विद्यालय के तीन शिक्षक हुए सम्मानित ..

छात्रों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति किया…

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : ब्यूरो डेस्क रिपोर्ट : नानंद स्थित सैनिक स्कूल नालंदा में शिक्षक दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रात: 8 बजे विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य कैप्टन (भारतीय नौसेना) नवीन कृष्ण चन्द्र, उपप्राचार्य विंग कमांडर जे एस उज्वल सहित समस्त शिक्षको एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने डा० सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया। ज्ञात हो कि देश के प्रथम उपराष्ट्रपति, एवं द्वितीय राष्ट्रपति प्रख्यात शिक्षाविद,दार्शनिक, लेखक, भारत रत्न डा० सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्म आज के ही दिन हुआ था। इनके जन्मदिन अर्थात 5 सितम्बर को प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 

 

अपने संबोधन में प्राचार्य महोदय ने कहा कि हमारे देश में शिक्षक दिवस मनाने की परंपरा सन 1962 से प्रारंभ हुई परन्तु भारत भूमि ख़ास करके नालंदा गुरु शिष्य परंपरा की संवाहक प्राचीन काल से रही है। शिक्षक का जीवन बहुआयामी है।उन्होंने कहा भारत गुरु-शिष्य परंपरा का जीवंत उदहारण है। रामायण एवं महाभारत काल से लेकर वर्तमान में भी यह परंपरा अक्षुण है। शिक्षक अपनी नि:स्वार्थ सेवाओं से अपना खुद का एवं अपने शिष्यों को महान बनाता है। शिक्षक न केवल अपने शिष्यों को शिक्षित करता है, बल्कि उनके जीवन का उचित मार्गदर्शन करने के साथ-साथ उनको जीवन के मूल्यों से भी परिचित कराता है।

 

 

आगे कहा कि द्रोणाचार्य, से लेकर चाणक्य तक एवं वर्त्तमान के अनेक आचार्यों ने अपने सत्कर्मों की सुगंध से अपने शिष्यों के जीवन को सुवासित किया है। आज के दिन मैं देश के समस्त शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता प्रेषित करता हूँ।
ज्ञात हो कि इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कैप्टन (भारतीय नौसेना) नवीन कृष्ण चन्द्र ने तीन शिक्षकों सर्वश्री विजित कुमार (पी जी टी अंग्रेजी) , श्री एस पी सिंह(टी जी टी हिन्दी), श्री सुनील कुमार पाण्डेय (टी जी टी हिन्दी) को शैक्षणिक सत्र 2021-22 में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए प्रशस्ति पत्र एवं प्रिंसिपल ब्लेजर देकर सम्मानित किया।

 

 

आज के दिन विद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रात: काल प्रार्थना सभा का आयोजन एवं अपराह्न में कक्षा बारहवीं के छात्रों एवं शिक्षकों के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच एवं सांयकाल मुक्ताकाशी रंगमंच से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक , छात्र , प्रशासनिक कर्मी एवं सामान्य कर्मी उपस्थित रहे।

 

 

Other Important News