• Sun. Mar 15th, 2026

#bihar: देशभक्ति आधारित गतिविधियों में शामिल छात्र छात्राओं को मिला प्रशस्ति पत्र……

Bykhabretv-raj

Mar 14, 2026

देशभक्ति आधारित गतिविधियों में शामिल छात्र छात्राओं को मिला प्रशस्ति पत्र, डा. मानव ने बढ़ाया हौसला …

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हिलसा ( नालंदा ) अनुमंडल मुख्यालय स्थित राम बाबू हाई स्कूल के मैदान में बीते माह आयोजित देशभक्ति आधारित समारोह के सफल प्रतिभागी शनिवार को आदर्श सर्वोदय स्कूल के प्रांगण में सम्मानित किए गए . सभी को मुख्य अतिथि डा .आशुतोष कुमार मानव ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया . इस अवसर पर निजी विद्यालय संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि छोटे बच्चों द्वारा राष्ट्रीय त्योहार के अवसर पर बेहतर प्रस्तुति दी जाती है जिससे नागरिकों में भी देशभक्ति की भावना विकसित होती है . वहीं समाजसेवी डा. मानव ने कहा कि पढ़ाई लिखाई के साथ साथ इस तरह की गतिविधियों में जो विद्यार्थी हिस्सा लेते हैं वो एक न एक दिन देश का नाम ज़रूर ऊँचा करते हैं . प्रशस्ति पत्र पाते ही सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे .