October 19, 2024

ख़बरें टी वी : नालंदा विश्वविद्यालय में आयोजित पंडित तरुण भट्टाचार्य के भावपूर्ण संतूर वादन से मंत्रमुग्ध हुए छात्र… जानिए

 

 

 

 

 

 

नालंदा विश्वविद्यालय में आयोजित पंडित तरुण भट्टाचार्य के भावपूर्ण संतूर वादन से मंत्रमुग्ध हुए छात्र…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी – ” आप सब की आवाज ” … पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

ख़बरें टी वी ; 9334598481 : नालंदा विश्वविद्यालयन के स्पिक मैके चैप्टर द्वारा कल संतूर वादक पंडित तरुण भट्टाचार्य के कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बनारस घराने के प्रसिद्ध तबला वादक पंडित रामकुमार मिश्र उनके साथ संगत पर थे। शास्त्रीय संगीत का यह कार्यक्रम आज विश्वविद्यालय के सुषमा स्वराज सभागार में आयोजित किया गया था।

पं. तरूण भट्टाचार्य ने सायंकालीन राग बागेश्री पर आलाप के साथ अपने भावपूर्ण वादन की शुरुआत की और उसके बाद संतूर पर वाद्य संगीत के तंत्रकारी अंग को भी प्रस्तुत किया।

विश्वविद्यालय के अंतरिम कुलपति, डीन, तथा प्राध्यापकों समेत यहाँ पढ़ने वाले 32 से अधिक देशों के छात्रों ने इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे। आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के तहत आयोजित यह कार्यक्रम नालंदा विश्वविद्यालय के स्पिक मैके चैप्टर द्वारा संचालित किया गया था।

कार्यक्रम के महत्व को रेखांकित करते हुए विश्वविद्यालय के डेप्यूटी डीन डॉ किशोर धवला ने कहा, “भारत में भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा आज भी जीवंत है। इस तरह के आयोजन हमारे छात्रों के सर्वांगीण विकास में योगदान देते हैं और उन्हें संवेदनशील और बेहतर इंसान बनाते हैं। हम अपने छात्रों को भारत के शास्त्रीय कला-रूपों में पारखी होने का अवसर प्रदान करने के लिए स्पिक मैके के आभारी हैं।

स्पिक मेके (सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अमंग यूथ) की स्थापना 1977 में आईआईटी दिल्ली के पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित प्रोफेसर किरण सेठ के द्वारा भारतीय विरासत के विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को प्रेरणा देकर शैक्षिक गुणवत्ता को समृद्ध करने के उद्देश्य से की गई थी।

नालंदा विश्वविद्यालय का एक दायित्व युवा पीढ़ी को समेकित दिशा देना और उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता की ओर प्रेरित करना है। शास्त्रीय संगीत का यह कार्यक्रम छात्रों को भारत के समृद्ध सांस्कृतिक विरासत में सन्निहित अमूर्त, सूक्ष्म और प्रेरणास्पद पहलुओं का अनुभव करने के लिए प्रेरित करेगा।

Other Important News