October 19, 2024

ख़बरे टी वी – SDPI के बिहार के प्रदेश अध्यक्ष ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लोगों से पार्टी को आर्थिक सहयोग का आह्वान किया…. जानिए पूरी खबर

लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हमारी आर्थिक सहायता करे – मो शमीम अख्तर।

Khabre Tv – 9334598481 – रोहित की रिपोर्ट  – सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मो शमीम अख्तर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लोगों से पार्टी को आर्थिक सहयोग का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यदि लोग देश का लोकतांत्रिक ढांचा मज़बूत और संविधान की रक्षा करना चाहते हैं तो उनसे अनुरोध है कि सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया को आर्थिक सहयोग करें। क्यूंकि हमारी पार्टी लोकतांत्रिक मल्यों पर आधारित पार्टी है। यह किसी व्यक्ति या परिवार की पार्टी नहीं हैं। और हम हर प्रकार से लोकतंत्र को देश में मज़बूत करने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के संचालन के लिए पूंजीपतियों से पैसे नहीं लिया जाता हैं। हमारी शक्ति आम लोग है और हम आम लोगों के फंड से ही पार्टी चलाते हैं। हम साल में एक महीना फंड कलेक्शन करते हैं और इसके माध्यम से जमा राशि से ही साल भर पार्टी की गतिविधियों को अंजाम देते हैं। बिहार ही नहीं पूरे भारत में पार्टी के फंड कलेक्शन का काम इसी महीने में होता है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा हम सप्ताह के सातों दिन चौबीस घंटे आपकी सेवा में लगे रहते हैं। आप हमें आर्थिक सहयोग दें ताकि हम और मजबूती से आपकी आवाज़ उठा सकें। उन्होंने कहा कि बिहार के प्रत्येक ज़िला में वर्तमान में फंड एकत्रित करने काम चल रहा है। इसलिए आपके द्वार पर यदि हमारा कोई कार्यकर्ता पहुंचता है तो आप उसे निराश ना करें।

Other Important News