October 19, 2024

ख़बरे टीवी – नालंदा जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को ऑनलाइन सेवाओं के निष्पादन में तेजी लाकर रैंकिंग में अपेक्षित सुधार लाने का निर्देश, नालंदा जिला पदाधिकारी श्री योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज राजस्व की समीक्षात्मक बैठक आहूत.

नालंदा जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को ऑनलाइन सेवाओं के निष्पादन में तेजी लाकर रैंकिंग में अपेक्षित सुधार लाने का निर्देश, नालंदा जिला पदाधिकारी श्री योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज राजस्व की समीक्षात्मक बैठक आहूत.

 


( ख़बरे टीवी – 9334598481, 9523505786 ) – नालंदा जिला पदाधिकारी श्री योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज राजस्व की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।
सभी अंचलों द्वारा दी जा रही ऑनलाइन सेवाओं के आधार पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा अंचलों की रैंकिंग की जाती है।
अक्टूबर माह की रैंकिंग में नालंदा जिला के परवलपुर अंचल को राज्य में 70 वां रैंक प्राप्त हुआ है, जो कि जिला के सभी अंचलों में सर्वोच्च है। जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को ऑनलाइन सेवाओं के निष्पादन में तेजी लाकर रैंकिंग में अपेक्षित सुधार लाने का निर्देश दिया।
कुछ अंचलों में निष्पादित किए गए मामलों को ऑनलाइन अपलोड नहीं किए जाने के कारण भी अपेक्षित रैंकिंग नहीं मिल पाई है। जिला पदाधिकारी ने ऐसे सभी निष्पादित मामलों की ऑनलाइन प्रविष्टि तत्काल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
भू लगान की ऑनलाइन वसूली में भी तेजी लाने का निर्देश दिया गया। इसके लिए लोगों को जागरुक एवं प्रेरित करने को कहा गया।
सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता को हल्का एवं अंचल का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा गया। दाखिल खारिज से संबंधित अपील वाद की सुनवाई में भी तेजी लाने को कहा गया।
सभी अनुमंडल स्तर पर प्रत्येक माह के दो दिन बुधवार को भूमि विवाद से संबंधित मामलों की नियमित रूप से सुनवाई सुनिश्चित करने का निर्देश सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दिया गया।
सभी अंचल अधिकारियों को न्यायालय, मानवाधिकार आदि से संबंधित लंबित मामलों में निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित विभिन्न अंचलों के अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

Other Important News