October 19, 2024

ख़बरे टीवी – नालंदा  जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में सभी निर्वाची पदाधिकारी एवं कोषांग के वरीय/ नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक, कार्मिक कोषांग द्वारा अब तक…

नालंदा  जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में सभी निर्वाची पदाधिकारी एवं कोषांग के वरीय/ नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक, कार्मिक कोषांग द्वारा अब तक लगभग 13 हजार कर्मियों के डेटाबेस का सत्यापन किया जा चुका है.

( ख़बरे टीवी – 9334598481, 9523505786 ) – जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह ने आज आगामी बिहार विधानसभा चुनाव पूर्व तैयारी की समीक्षा को लेकर सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी तथा जिला स्तर पर गठित कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
कार्मिक कोषांग द्वारा अब तक लगभग 13 हजार कर्मियों के डेटाबेस का सत्यापन किया जा चुका है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने शेष अन्य कर्मियों के डेटाबेस का त्वरित सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
स्वीप कोषांग को मल्टीमीडिया माध्यम से, विशेष रुप से सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
अर्धसैनिक बल कोषांग को अर्धसैनिक बलों के लिए चिन्हित आवासन स्थल को सूचीबद्ध करने एवं चिन्हित आवासन स्थलों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु कार्रवाई का निर्देश दिया गया। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को इस कार्य में तत्परता से कार्रवाई करने को कहा गया। संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी इसकी सतत मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करेंगे।
प्रशिक्षण कोषांग के माध्यम से जिला में चिन्हित सभी 189 मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण आज पूर्ण हो चुका है। प्रशिक्षण कोषांग को सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के लिए भी प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। जिसमें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत सभी महत्वपूर्ण दिशा निर्देशों के बारे में सभी राजनीतिक दलों को विस्तृत रूप से जानकारी दी जाएगी।
सभी मतदान केंद्रों पर दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) मतदाताओं को सूचीबद्ध करने तथा उन्हें बूथ तक लाने के लिए व्हीलचेयर की आवश्यकता का आकलन करने का निर्देश दिया गया। संबंधित कोषांग के प्रभारी को व्हीलचेयर की उपलब्धता का आकलन सुनिश्चित करने को कहा गया।
सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारियों को अपने कोषांग के कार्यों का समयबद्ध ढंग से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, सभी कोषांग के प्रभारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी जुड़े थे।

Other Important News