October 19, 2024

ख़बरे टीवी – जदयू वर्चुअल रैली निश्चय संवाद को सफल बनाने हेतु नालंदा सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार लगातार कार्य कर रहे हैं, माननीय मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष (जदयू) श्री नीतीश कुमार जी के वर्चुअल रैली निश्चय संवाद को सफल बनाने हेतु।

वर्चुअल रैली निश्चय संवाद को सफल बनाने हेतु नालंदा सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार लगातार कार्य कर रहे हैं, माननीय मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष (जदयू) श्री नीतीश कुमार जी के वर्चुअल रैली निश्चय संवाद को सफल बनाने हेतु।

 


( ख़बरे टीवी – 9334598481, 9523505786 ) – विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में प्रोजेक्टर के माध्यम से जिला मुख्यालय एवं प्रखंड मुख्यालय के साथ-साथ, गाँव-गाँव तक यह संवाद लोगों तक पहुंचाया जाएगा। सांसद श्री कुमार ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का कार्य पूरे बिहार में बोल रहा है। हर क्षेत्र में माननीय मुख्यमंत्री बिहार के विकास के लिए संकल्पित है। उनका बिहार के प्रति ये संकल्प मील का पत्थर साबित होंगा।

वर्चुअल रैली बिहार के जनता के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। इससे मुख्यमंत्री एवं कार्यकर्ता के बीच सीधा संवाद स्थापित होगा। बिहार की जनता इसके लिए काफी उत्साहित है एवं बढ़-चढ़कर इसका हिस्सा बनने जा रही है। सांसद ने इस संवाद की सफलता के लिए जगह-जगह घूम-घूम कर तैयारियों का जायजा लिया। सांसद कुमार ने लोगों को इस संवाद में बड़ी संख्या में जुड़ने की अपील कि है।

उन्होंने कहा की मोबाइल, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, सोशल मीडिया, वेबसाइट पर इंटरनेट के माध्यम से जुड़कर माननीय मुख्यमंत्री की बातों को सुन सकते हैं। इसके लिए विभिन्न प्रकार के लिंक आवंटित किए गए हैं।
मुख्यमंत्री का संवाद, कल (सोमवार) की सुबह 11:30 बजे से प्रारंभ होगा। माननीय सासंद की ओर से नालंदा में पुरे 24 अलग-अलग जगहों पे प्रोजेक्टर के माध्यम से यह लाइव संवाद दिखाई जाएगी, जिसकी तैयारियों का जायजा सांसद श्री कुमार ने खुद घुम-घुम कर लिया और बताया की हमारी कल की तैयारी पुरी है।

Other Important News