October 19, 2024

ख़बरे टीवी – महात्मा बुद्ध की जयंती नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कंट्रोल रूम में बनाया गया, जिला अध्यक्ष अनिल कुमार अकेला ने बुद्ध जयंती पर कहा..

महात्मा बुद्ध की जयंती नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कंट्रोल रूम में बनाया गया, जिला अध्यक्ष अनिल कुमार अकेला ने बुद्ध जयंती पर कहा बुद्ध का का अर्थ आत्मज्ञान और शांति

बुद्ध के पास विश्व कल्याण का मंत्र है -चैंबर

( ख़बरे टीवी – 9523505786 ) – 7 मई ,महात्मा बुद्ध की जयंती नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कंट्रोल रूम में बनाया गया।नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार अकेला ने बुद्ध जयंती पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि, बुद्ध का का अर्थ आत्मज्ञान और शांति,

सद्भाव एवं न्याय पूर्ण समाज का निर्माण के लिए जागृत की भावना महात्मा बुद्ध के जन्म ज्ञान और महा परीनिवार्ण का प्रतीक है. बुद्ध की शिक्षा दुनिया भर के लोगों ने अपनाया है, उनके जीवन और कर्मों से निहित शक्तिशाली संदेश के कारण ही उन्होंने भगवान बुद्ध के रूप में जाना गया । उनका संदेश वर्तमान संदर्भ में और अधिक प्रासंगिक है, आज कोविंद 19 वैश्वीक महामारी ने सिद्ध कर दिया है, कि आधुनिक जगत की जटिलताएं अनिश्चिता को बढा रही है|

मानवता इस समय एक गंभीर संकट का सामना कर रही है, आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग, अतिवाद, उग्रवाद के खतरे मानवता के विवेक को हिला कर रख दिया है। प्राचीन काल से मानव जाति ने प्राकृतिक संसाधनों को नियंत्रित करने की क्षमता का निर्माण किया था। इन संसाधनों को उपयोग के प्रति उसके लालच भरे रवैया ने एक असंतुलन पैदा कर दिया है|

बुद्ध के आत्मनिरीक्षण और जागृति का तरीका अनिश्चितता को काम करने की विधि सिखाता है, आज बुद्ध का स्मरणन इसलिए आवश्यक है, क्योंकि उन्होंने अशांत मानवता के मानसिकता पवित्रता को बहाल करने का मार्ग दिखाया था|

बुद्ध जन्म दिन के अवसर पर बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन नालंदा के जिलाध्यक्ष- उदय सिन्हा, उपसचिव- सुनिल कुमार. नालंदा जिला खुदरा व्यवसायिक संघ नालंदा जिलाध्यक्ष- संजीत कुमार गुप्ता, शहरी फुटपाथ दुकानदार संघ के जिलाध्यक्ष- सत्यनारायण प्रसाद, महासचिव- रविरंजन कुमार, युवा तैलिक सभा बिहार शरीफ के अध्यक्ष- रौशन कुमार, युवा नेता- शिवम भारती ने माल्यार्पण सम्बोधन किया।

Other Important News