October 19, 2024

ख़बरे टीवी – हाजी मोहम्मद अजहर आलम, आरजेडी के वरिष्ठ कार्यकर्ता के आकस्मिक निधन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर ….

 हाजी मोहम्मद अजहर आलम, आरजेडी के वरिष्ठ कार्यकर्ता के आकस्मिक निधन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर ,,

 रंजीत कुमार ( ख़बरे टीवी – 9523505786 ) – नालंदा राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ कार्यकर्ता हाजी मोहम्मद मजहर आलम का  पटना स्थित एनएमसीएच में हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया, उनके निधन से नालंदा राष्ट्रीय जनता दल परिवार आहत ,है इस मौके पर हिलसा विधायक शक्ति सिंह यादव ने कहा कि मजहर आलम नालंदा जिला राष्ट्रीय जनता दल का एक मजबूत सिपाही थे, उनके निधन से राष्ट्रीय जनता दल की अपूरणीय क्षति हुई है, इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु ने कहा कि, उनके आकस्मिक निधन से हम सभी आहत हैं, हाजी मजहर आलम जनता दल से लेकर राष्ट्रीय जनता दल तक मजबूत कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया है, पार्टी के लिए हर समय उन्होंने अपना पूर्ण योगदान दिया है, अचानक उनके चले जाने से पार्टी एवं व्यक्तिगत रूप से अपूरणीय क्षति है, नालंदा जिले के विभिन्न पार्टी नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया, उनके निधन पर लोगों ने शोक व्यक्त किया, सीताशरण बिंद, विजय कुमार यादव, कल्लू मुखिया, सुनील यादव, पप्पू यादव, खुर्शीद अंसारी, दीपक कुमार सिंह, टन टन खा, नगीना यादव, कमलेश कुमार, राम जी चौधरी, सुनैन रविदास, राजमंती देवी, अमृता कुमारी, गोलू यादव आदि लोगों ने शोक प्रकट किया.

Other Important News