October 19, 2024

ख़बरे टीवी – कारगिल पार्क मे अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर देश के सच्चे सपूत को श्रद्धांजलि देना कार्यक्रम निर्धारित किया गया, देश आज कारगिल विजय दिवस के 20 वीं वर्षगांठ मना रहा है.

कारगिल पार्क मे अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर देश के सच्चे सपूत को श्रद्धांजलि देना कार्यक्रम निर्धारित किया गया, देश आज कारगिल विजय दिवस के 20 वीं वर्षगांठ मना रहा है.

( ख़बरे टीवी – 9523505786 ) – नालंदा जिला सदर प्रखंड स्थानीय रानाविगहा के जगदेव चौक के समीप कारगिल पार्क मे जहाँ देश कोरोना वैश्विक महामारी से जंग लड़ रहा है। वही अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर देश के सच्चे सपूत को श्रद्धांजलि देना कार्यक्रम निर्धारित किया गया । जिसमें अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष सह यूथ आइकाँन ने मिडिया से बातचीत करते हुए बताया कि देश आज कारगिल विजय दिवस के 20 वीं वर्षगांठ मना रहा है ।

1999 ई. में आज ही के दिन भारत के वीर सपूत ने कारगिल की चोटियों से पाकिस्तान फौज को खदेड़कर तिरंगा फहराया था। हालांकि इस जंग में हमने भारत की  527 जवानों को खोए।वही पर प्रदेश उपाध्यक्ष उदय शंकर कुशवाहा ने कहा कि मेरे पिताजी इस युद्ध में शामिल थे। और यह लगातार 60 दिनों तक लड़ाई चलती रही, जिसमें 1400 सौ लोग जख्मी हुए थे। उन्ही जख्म को भरने के लिए हमारे भारत के सैनिक ने जो पाकिस्तान के फौजियों को मार गिराया ।

वह काबिले तारीफ है। इस कार्यक्रम में सामाजिक विकास संस्था केडायरेक्टर रंजीत सेन मेहता, अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज भारत के जिला अध्यक्ष सन्नी कुशवाहा ने नालंदा के जिला वासियों को कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं बधाई दी और बताया कि आज हम उन शहीद को याद करते हुए गर्व महसूस होता है, हमारे देश की सर को ऊंचा करने के लिए देश के सपूतों ने जो कुर्बानी दी है, वह देश के सुनहरे पन्नों में सुशोभित करता है।इस कार्यक्रम में संजय कुमार ,पुरुषोत्तम कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा ,मनीष कुशवाहा, फूलचंद मेहता ,विपिन कुशवाहा, संजय महतो ,उत्पलकांत कुशवाहा ,रोहित कुमार ,भूषण आजाद आदि लोगो ने पुष्प अर्पित किया।

Other Important News