October 18, 2024

#nalanda: आरपीएस कॉलेज में खेल सम्मान समारोह का किया गया आयोजन…. जानिए

 

 

 

 

आरपीएस कॉलेज में खेल सम्मान समारोह का किया गया आयोजन….
पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नबाब, खेलोगे कूदोगे होगे लाजबाब – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी…

 उपलब्ध संसाधन में ही रास्ता खोजें – प्राचार्य…

– स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का बास होता है – पुलिस निरीक्षक…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी: हरनौत (नालंदा ) पहले के लोग कहावत कहते थे कि पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे होगे खराब। लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है। सीधे इसका रिवर्स हो चुका है।अब है कि पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे होगे लाजवाब। उक्त बातें संजय कुमार जायसवाल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -2 बिहार शरीफ ने कहा। मौका था हरनौत स्थित आरपीएस कॉलेज में खेल सम्मान समारोह 2024 का। जहां खेल के क्षेत्र में परचम लहराने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। हरनौत स्थित आरपीएस कॉलेज में शुक्रवार को खेल सम्मान समारोह – 2024 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी, राज स्तरीय पैरा खिलाड़ी एवं महाविद्यालय के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि समाज में कई ऐसे लोग हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। बावजूद उन्हें इससे डरने की जरूरत नहीं है। वे अपने कर्मों के बल पर आगे बढ़ सकते हैं। छात्रों को भटकने की जरूरत नहीं है। खेल के दुनिया में आगे बढ़े। जो संसाधन उनके पास है उसी को संपूर्ण समझते हुए आगे का रास्ता तय करना चाहिए। सफलता जरूर मिलेगी। इस दौरान पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार पांडे ने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का विकास होता है। और जब मन ही स्वस्थ हो तो निश्चित है, हम अच्छा सोचेंगे, अच्छा करेंगे। छात्र पढ़ने के अलावा समयबध तरीके से खेलकूद भी करें जिससे वह शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें। छात्रों एवं खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्रचार डॉ उपेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि हर वक्त आर्थिक कमजोरी के बारे में सोंचते हुए विकास नहीं कर सकते हैं। आपके पास जो मौजूद संसाधन उपलब्ध है, उसी में रास्ता निकालना होगा। वर्तमान स्थिति में नालंदा लक्ष्य अकादमी के द्वारा यह कदम मिल का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर महाविद्यालय की ओर से कोच को ₹ इक्कीस हजार रु का चेक प्रदान किया गया। इस रकम से नालंदा लक्ष्य अकादमी के द्वारा खिलाड़ियों के लिए जरूरी खेल का समान की खरीदारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे महाविद्यालय परिवार हमेशा उसके साथ रहेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नालंदा लक्ष्य अकादमी के कोच कुंदन कुमार ने कहा कि समान वर्ग के लोग हर क्षेत्र में कार्य करते है। वैसे में जो दिव्यांग बच्चे हैं, उन्हें सामाजिक प्रताड़ना सहना पड़ता है। जिसे लेकर उनके मन में कुछ करने की इच्छा हुआ। हरनौत स्थित हाई स्कूल के मैदान में दिव्यांग बच्चों को विशेष प्रशिक्षण देने का कार्य किया। इसके बाद धीरे-धीरे स्थानीय बच्चे कई जगहों पर गोल्ड मेडल, सिल्वर एवं कांच पदक हासिल कर चुके हैं। सम्मानित होने वाले खिलाड़ी में झंडू कुमार, नेहा कुमारी, सौम्या शरद चंद, सुंदर कुमार, गोल्डी कुमारी ( सभी राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी ) एवं सार्थक राज राज स्तरीय पैरा खिलाड़ी मौजूद रहे। जबकि महाविद्यालय के कशिश नंदिनी वर्मा, अनिशा कुमारी एवं अंजली कुमारी को राज्य स्तरीय खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया। मौके पर राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी झंडू कुमार ने अन्य छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युवा वर्ग थोड़ा सा भटक चुके हैं। सही रास्ता देखने की जरूरत है। अगर उन्हें पढ़ने का मन नहीं भी करता है तो वह कम से कम खेलने में आगे बढ़े। खेल से भी आगे बढ़ा जा सकता है। खेल से भी बुलंदियों को छुआ जा सकता है। कार्यक्रम के अध्यक्षता महाविद्यालय का प्रचार डॉ उपेंद्र कुमार सिंह के द्वारा की गई। मंच संचालन रवि कुमार के द्वारा किया गया। मंच संचालन करते हुए रवि कुमार ने कहा कि बारिश से बचने के लिए कौवा, मैना सहित अन्य पक्षी -चिड़िया किसी दूसरे जगह आश्रय लेने का जगह खोजता है। लेकिन बाज किसी बारिश का परवाह नहीं करता है और वह खुद अपने आप को बादल के ऊपर लेकर चला जाता है। बारिश के बाद वह पुनः नीचे आकर अपने शिकार को ढूंढता है। छात्रों को भी यही करने की जरूरत है। परिस्थिति उन्हें कमजोर करने का कोशिश कर सकता है लेकिन वह इससे डरें नहीं। अलग होकर नया रास्ता तैयार करें। अपना भविष्य के निर्माता खुद बने। सभी आए हुए अतिथियों को सॉल, बुके एवं मोमेंटो देखकर सम्मानित किया गया। जब कि सभी खिलाड़ियों को अंग वस्त्र, मोमेंटो, पेन, बुके एवं ट्रैक शूट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रो धनंजय कुमार, प्रो मीनू कुमारी, प्रो रेणु कुमारी, प्रो अभय प्रभाकर, प्रो सूरज कुमार, पंकज कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, राजेश कुमार, कुंदन कुमार, संतोष पासवान सहित सैंकड़ो कि संख्या में छात्र व खिलाड़ी मौजूद रहे।

 

 

 

रिपोर्ट; रवि कुमार