• Sun. Dec 7th, 2025

@bihar: दिव्यांगजन एवं वृद्धजन की सेवा पुण्य का काम होता है- कौशलेंद्र कुमार सांसद नालंदा…

Bykhabretv-raj

Aug 14, 2025

 

 

 

 

 

 

दिव्यांगजन एवं वृद्धजन की सेवा पुण्य का काम होता है- कौशलेंद्र कुमार सांसद नालंदा…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

@ख़बरें Tv : आज नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार राजगीर प्रखंड कार्यालय परिसर में दिव्यांगजन एवं वृद्धजन के बीच सहायक यंत्र एवं उपकरण की वितरण लाभुक के बीच किये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजगीर के लोग के विधायक कौशल किशोर जिला क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष सह जदयू जिला अध्यक्ष मोहम्मद अरशद, प्रखंड अध्यक्ष जदयू राजगीर जयराम प्रसाद प्रखंड विकास पदाधिकारी राजगीर उपस्थित हुए। आगत अतिथियों का स्वागत अलीम को के मैनेजर मनीष पांडे ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री कुमार ने बताया कि जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। सांसद श्री कुमार ने बताया कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा यह कार्य किया जा रहा है जिसके लिए हम देश के लोकप्रिय यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का एवं बिहार के विकास पुरुष लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का अपनी ओर से नालंदा वासियोयो की ओर से धन्यवाद देता हूं। सांसद श्री कुमार ने बताया कि राज्य में डबल इंजन की सरकार है जिसका लाभ यहां के लोगों को मिल रहा है केंद्र एवं राज्य सरकार बिहार के लोगों के उन्नति एवं विकास के लिए कई लाभकारी कार्य कर रहे हैं जिसका फ़ायदा बिहार वासियों को मिल रहा है। सांसद श्री कुमार ने बताया कि जिस तरह से पेंशन की राशि बढ़ाया गया है एवं बिजली 125 यूनिट मुफ्त किया गया है इसका लाभ 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता फिर से नीतीश कुमार की सरकार को प्रदेश में लाएगी। सांसद श्री कुमार ने बताया कि वृद्धजन एवं दिव्यांगजन के बीच फोल्डिंग व्हीलचेयर का मोड व्हीलचेयर फोल्डिंग वॉकर, वाकिंग स्टिक, कृत्रिम दांत, घुटने का बेल्ट, कमर का बेल्ट, स्पाइनल सपोर्ट बेल्ट, कान कीमशीन , बैसाखी, सिलिकॉन कुशन जैसे उपकरण का वितरण किया गया। इस अवसर पर राजगीर के विधायक कौशल किशोर ने बताया के दिव्यांग जनों एवं वृद्ध जनों के दिनचर्या में यह उपकरण मील का पत्थर साबित होगा। राजगीर विधायक कौशल किशोर ने बताया कि हमारी सरकार अंतिम वर्ग के लोगों के लिए कार्य करती है। इस अवसर पर नगर परिषद राजगीर के अध्यक्ष के प्रतिनिधि सुवेन्द्र राजवंशी, वार्ड पार्षद मीरा कुमारी कविता कुमारी, संजय कुमार, अमित कुमार अधिवक्ता, आशुतोष पांडेय विकास कुशवाहा, मनीषा, विपिन झा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित हुए।