October 19, 2024

#Nalanda: आगामी तारीख में “विश्व साहित्य की संकल्पना में भारतीय और दक्षिण पूर्व एशियाई परिप्रेक्ष्य” पर सेमिनार…जानिए

 

 

 

 

 

 

 

 

आगामी तारीख में “विश्व साहित्य की संकल्पना में भारतीय और दक्षिण पूर्व एशियाई परिप्रेक्ष्य” पर नालन्दा विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार…. 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : नालंदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज एंड लिटरेचर/ह्यूमैनिटीज द्वारा आगामी 17 और 18 नवंबर 2023 को “विश्व साहित्य की संकल्पना में भारतीय और दक्षिण पूर्व एशियाई परिप्रेक्ष्य” विषय पर एक अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन होने जा रहा है। इसमें भारत व अन्य देशों के विद्वानों द्वारा लगभग तीस शोध-पत्र प्रस्तुत किए जाने हैं।

 

 

 

 

पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित प्रोफेसर कपिल कपूर जैसे प्रतिष्ठित विद्वान के साथ कुछ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिलब्ध शिक्षाविद जैसे कि दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. रविंदर सिंह, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रो. रजनीश कुमार मिश्रा और आईआईटी पटना से डॉ. प्रियंका त्रिपाठी इत्यादि इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। इस सेमिनार में नालन्दा विश्वविद्यालय के प्राध्यापक व शोधार्थी भी अपना अद्यतन शोध प्रस्तुत करेंगे।

 

 

 

Other Important News