October 19, 2024

ख़बरें टी वी : सैनिक स्कूल नालंदा सैनिक स्कूल के स्थानीय प्रशासनिक परिषद् की 22 वीं बैठक संपन्न….. जानिए पूरी ख़बर

सैनिक स्कूल नालंदा
सैनिक स्कूल के स्थानीय प्रशासनिक परिषद् की 22 वीं बैठक संपन्न…

 

विद्यालय में चल रहे विकास कार्यों का किया निरिक्षण,
विद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यक्रमों की भूरि-भूरि की प्रशंसा।

नवनिर्मित अस्तबल का किया उद्घाटन।

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : ई आदित्या की रिपोर्ट : नानंद स्थित सैनिक स्कूल नालंदा में विद्यालय के स्थानीय प्रशासनिक परिषद् की बाइसवीं बैठक परिषद् के अध्यक्ष मेजर जनरल विशाल अग्रवाल, कमांडिंग ऑफिसर बिहार एवं झारखण्ड सब-एरिया दानापुर की अध्यक्षता में सकुशल संपन्न हुई | ज्ञात हो कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मेजर जनरल विशाल अग्रवाल 1 दिसम्बर को अपराह्न में सैनिक स्कूल नालंदा पंहुचे , जहाँ विद्यालय के प्राचार्य कैप्टन (भा .नौ) नवीन कृष्ण चंद्रा ने आपका परम्परागत तरीके से स्वागत किया,तत्पश्चात आपने सभी छात्रों एवं कर्मियों के साथ अन्नपूर्णा मेस में ‘रेजिमेंटल डिनर’ किया |

 

 

दिनांक 2 दिसम्बर 22 को मेजर जनरल अग्रवाल ने विद्यालय परिसर एवं विभिन्न शैक्षणिक तथा प्रशासनिक कार्यों का निरीक्षण किया | विद्यालय में चल रहे विभिन्न आधारभूत संरचनात्मक विकास कार्यों एवं विद्यालय के शैक्षणिक कार्यक्रमों की आपने प्रशंसा की |
इस अवसर पर आपने विद्यालय में नव निर्मित अस्तबल का भी उद्घाटन किया | अपने संबोधन में आपने कहा कि सैनिक स्कूल नालंदा की स्थापना जिस उद्देश्य के लिए की गयी है, विद्यालय का शैक्षणिक एवं पाठ्य-सहगामी क्रिया-कलाप का परिणाम बता रहा है कि विद्यालय सही दिशा में तेजी से अग्रसर है | आपने विद्यालय के सर्वांगींण विकास पर विस्तृत दिशानिर्देश दिया |

 

 

इस बैठक में विभिन्न वित्तीय एवं प्रशासनिक विषयों पर चर्चा हुई | बैठक में सैनिक स्कूल नालंदा के प्राचार्य कैप्टन (भा .नौ) नवीन कृष्ण चंद्रा, उपप्राचार्य विंग कमांडर जे एस उज्वल , प्रशासनिक अधिकारी मेजर अजय चंद के अतिरिक्त कर्नल अविनाश हेमाडे (कर्नल जी एस.), परिषद् के सदस्य / प्रतिनिधि श्री सुजीत कुमार डी. पी. ओ. नालंदा शिक्षा विभाग बिहार सरकार, डा. जनार्दन उपाध्याय पूर्व प्राचार्य पी टी जे एम कॉलेज, राजगीर , श्री गोविन्द चौधरी (जू . इंजीनियर) भवन निर्माण विभाग, बिहार सरकार तथा श्री पिंटू कुमार अभियंता बिहार राज्य आधारभूत संरचना निगम तथा श्री पप्पू कुमार सदस्य अभिभावक परिषद् भी उपस्थित रहे ।

 

Other Important News