October 18, 2024

ख़बरें टी वी : नालंदा जिले के राजगीर में रालोजद कार्यकर्ता बिहार के 38 जिलों के कार्यकर्ताओं ने शिविर के दूसरे दिन किया बिहार के जनता के हित में परिचर्चा…..जानिए पूरी ख़बर

नालंदा जिले के राजगीर में रालोजद पार्टी के लोगो ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, युवाशक्ति, कृषि और रोजगार जनहित के मुद्दों पर संघर्षरत है रालोजद कार्यकर्ता बिहार के 38 जिलों के कार्यकर्ताओं ने शिविर के दूसरे दिन किया परिचर्चा….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : ब्यूरो रिपोर्ट : राजगीर के इन्टरनेशनल कन्वेंशन सेन्टर में शनिवार को राजनीतिक शिविर के दूसरे दिन राष्ट्रीय लोक जनता दल के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, युवाशक्ति कृषि और रोजगार के जनहीत मुद्दों को लेकर अपनी अपनी विचारों से पार्टी नेतृत्व को अवगत कराया वहीं इन मुद्दों को लेकर संघर्ष करने कि आवश्यकता बातायी। शिविर के दूसरे दिन के प्रथम सत्र कि अध्यक्षता रालोजद नेत्री श्रीमति रेखा गुप्ता तथा संचालन ई० स्मृति कुमुद ने की। कार्यक्रम में पार्टी के सैकड़ों प्रमुख नेताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। वहीं दोपहर बाद दूसरे सत्र कि शुरूआत प्रस्तावित आधार पत्रा और कार्य योजना पर विमर्श जारी रखने के लिए परिचर्चा शुरू हुई जिसकी अध्यक्षता सुभाष सिंह कुशवाहा तथा संचालन बजेन्द्र कुमार पप्पु ने किया। इस सत्र में प्रस्तावित आधार पत्र और कार्ययोजना पर सैकड़ों पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। दूसरे दिन का तीसरा सत्र संध्या 7 बजे से शुरू हुई जो देर रात तक चली इस सत्र कि अध्यक्षता रालोजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक डा० रणविजय सिंह तथा संचालन प्रशान्त पंकज ने किया। शिविर के दूसरे दिन तीनों सत्रों में महिला, दलित तथा अतिपिछड़ा समाज का उत्थान एवं इन वर्गों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को अक्षरसह लागु करने के लिए बल दिया गया। कार्यकर्ताओं ने परिचर्चा में कृषि को रोजगार का अवसर बताया लेकिन पिछले 18 सालों में नीतीश कुमार कि सरकार चार कृषि रोड मैप ला चुकी है। लेकिन किसानों कि देयनीय हालतों में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। रालोजद के प्रदेश प्रवक्ता व महासचिव रामपुकार सिन्हा ने युवा शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए युवा आयोग के गठन पर बल दिया। उन्होंने बताया कि बिहार के 58 प्रतिशत आबादी कि उम्र 25 साल से कम की है। पूरे देश में बिहार जनसंख्या के दुष्टि में सबसे

युवा राज्य है, लेकिन हम अपने ही राज्य बिहार में इस बड़ी ताकत का फायदा नहीं उठा रहे है। वहीं बिहार में

शराबबंदी नीति कि समीक्षा पर भी बल दिया गया।

तीन दिवसीय राजनीतिक शिविर के दूसरे दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारत सरकार के पूर्व मंत्री माननीय उपेन्द्र कुशवाहा ने गंभीरता पूर्वक शिविर में शामिल सभी कार्यकर्ताओं की सुझावों एवं उनकी मांगो को सुना। दूसरे दिन शिविर में मुख्य रूप से पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनन्द राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीतेन्द्र नाथ, राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक, प्रदेश उपाध्यक्ष मदन चौधरी, प्रदेश महासचिव सुभाष सिंह चन्द्रवंशी, प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा, ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू राहुल कुमार, युवा अध्यक्ष हिमांशु पटेल, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक राम, वरिष्ठ नेता ई० शम्भुनाथ सिन्हा, अंगद कुशवाहा, अजय कुशवाहा, रामकुमार मेहता, संजय मेहता, सोनू कुशवाहा, जंग बहादुर कुशवाहा, अशोक मेहता, विनोद चौधरी निषाद, चंदन बागची, पप्पु वर्मा, रिंकू सोनी, मनोज यादव, ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह, भरत प्रसाद सिंह, बसंत चौधरी पटेल, चमेली वर्मा, सचिन कुमार कुशवाहा, धर्मेन्द्र कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, सुजाता कुशवाहा, संकेत कुमार चंदन, पप्पु चौधरी, इन्द्रजीत कुशवाहा, रामजी कुमार, संजय मुखिया समेत हजारों कि संख्या में पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला प्रखण्ड तथा पंचायत स्तरीय नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Other Important News