October 19, 2024

खबरें टी वी : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने किया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन….. जानिए पुरी खबर

 राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने किया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन

 

 

 

खबरें टी वी : 9334598481 : पंकज कुमार की रिपोर्ट : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नालंदा के जिलाध्यक्ष राजकुमार पासवान के नेतृत्व में आज सदर अस्पताल बिहार शरीफ में चिकित्सक की लापरवाही के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया , पुतला दहन के बाद कहा कि कई गंभीर काण्ड के अरोपी और वारिये पदाधिकारी के चहिते डाक्टर राम कुमार प्रसाद है जिसके कारण कोई भी पदाधिकारी या अधिकारी ईनपर कार्यवाई करने से डरते है।
उन्होंने कहा की सदर अस्पताल में लगभग 20 वर्षों से एक ही जगह पर कार्यरत है डाक्टर रामकुमार प्रसाद और उनकी पत्नी डाक्टर कुमकुम प्रसाद।

 

राजकुमार पासवान ने कहा कि जिले से सबसे भयंकर काण्ड है एच.आई.वी. काण्ड । फिर भी ब्लड बैंक के प्रभार से नही हटे, डाक्टर रामकुमार प्रसाद पर अरोप लगने के बाद सदर अस्पताल के पदाधिकारी उनको हटाने के बजाये मलेरिया विभाग का भी प्रभार दे दिया गया।
डाक्टर राम कुमार प्रसाद पर ब्लड बैंक से ब्लड बिना डोनर के देने का भी रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य के द्वारा पूर्व में भी अरोप लगा है और रेडक्रॉस के सचिव सहअनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ को लिखित रूप से पूर्व में सदस्यों द्वारा शिकायत भी की थी मगर कोई कार्यवाही नही हुई
राजकुमार पासवान ने कहा कि डाक्टर राम कुमार प्रसाद पर एनेस्थीसिया के डाक्टर बनकर सरकारी राशि गवन का भी अरोप लग चुका है।परंतु आज तक स्वास्थ विभाग कोई कार्रवाई नहीं की गई।
उन्होंने कहा कि डॉक्टर रामकुमार की पत्नी डॉक्टर कुमकुम प्रसाद की जगह डाक्टर राम कुमार आपरेशन करते हैं।प्रसव मरीज का आँपरेशन जिसकी जाँच सदर अस्पताल में लगे सी.सी.टीवी. कैमरे से की जा सकती है।

 

उन्होंने कहा कि एनेस्थीसिया के डॉक्टर इनके पत्नी के ड्यूटी के समय नहीं आते हैं और प्रसव कराने आई महिला का बेहोशी का कार्य डॉक्टर रामकुमार ही करते हैं जिसकी जांच बेहोशी के डॉक्टर के मोबाइल के टावर लोकेशन तथा सदर अस्पताल के सी.सी.टीवी. एवं सदर अस्पताल के बाहर लगे सरकारी सी.सी.टीवी. से की जा सकती है,
उन्होंने कहा कि 1 सप्ताह पहले भी जिस मरीज का मौत अस्पताल प्रशासन एवं ब्लड के चलते हुआ है जिस का ऑपरेशन डॉ राम कुमार की पत्नी डॉ कुमकुम के द्वारा किया गया है लोग कहते हैं डॉक्टर कुमकुम प्रसाद बदले डॉ रामकुमार ही ऑपरेशन करते हैं।

 

राजकुमार पासवान ने आगे कहा कि डॉ रामकुमार प्रसाद को सिविल सर्जन नालंदा के द्वारा संरक्षण प्राप्त है जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग दोनों पति पत्नी खिलाफ कोई भी करवाई नहीं करती है। और ना ही आज तक ब्लड बैंक के प्रभारी पद से हटाया गया है जिससे स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों की मिलीभगत दर्शाती है और तो और सिविल सर्जन कहीं जाते हैं तो वरीय चिकित्सक को रहते जूनियर चिकित्सक डॉक्टर रामकुमार प्रसाद सिविल सर्जन का प्रभार देकर जाते हैं और उनसे से कई तरह का काम निकाल लेते हैं जो जांच का विषय है डॉ रामकुमार प्रसाद जब सिविल सर्जन के चार्ज में रहते हैं इनके खिलाफ लगे आरोप से संबंधित संचिका मंगाकर पेपर निकाल कर गायब कर देते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच जिला प्रशासन द्वारा नहीं की जाती है तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सड़क पर आंदोलन करेगी।

 

Other Important News