October 18, 2024

ख़बरें टी वी : जिला राजद कार्यालय बड़ी पहाड़ी में राष्ट्रीय जनता दल का 27 वां स्थापना दिवस…जानिए पूरी ख़बर

 

 

 

ख़बरें टी वी – ” आप की आवाज ” … आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…9334598481

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 :  जिला राजद कार्यालय बड़ी पहाड़ी में राष्ट्रीय जनता दल का 27 वां स्थापना दिवस जिला अध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर एवं मिठाई बांटकर मनाया|मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की 5 जुलाई 1997 को सामाजिक न्याय एवं धर्मनिरपेक्षता को बचाने के लिए आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी के नेतृत्व में जनता दल से अलग होकर राष्ट्रीय जनता दल का निर्माण हुआ था|आज 27 वर्षों में राष्ट्रीय जनता दल ने अपने नीति से देश एवं बिहारके विकास में एक नई दिशा देने का काम किया|वर्तमान परिस्थिति में देश की राजनीति में यूथ आईकॉन बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री आदरणीय तेजस्वी यादव जी की नीति मील का पत्थर साबित होगा |वर्तमान परिस्थिति में पूरा हिंदुस्तान राष्ट्रीय जनता दल की ओर देख रहा है |मौके पर प्रधान महासचिव श्री सुनील यादव, श्री सीता शरण बिंद, दीपक कुमार सिंह, मनोज यादव, विनोद प्रसाद, पवन यादव, सीताराम प्रसाद, शेखर कुमार, उपेंद्र केवट, अमरजीत कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

 

 

Other Important News