October 19, 2024

ख़बरें टी वी : ईडन गार्डन स्कूल में झूले की पेंग के साथ मनाया गया* *रक्षाबंधन* ‘येन बद्धो बलि राजा दानवेन्द्रो महाबल..

 

 

 

 

 

ईडन गार्डन स्कूल में झूले की पेंग के साथ मनाया गया* *रक्षाबंधन*
‘येन बद्धो बलि राजा दानवेन्द्रो महाबल…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी – ” आप सब की आवाज ” … पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : दिनांक २९अगस्त को बचपन प्ले स्कूल, ईडेन गार्डेन हाई स्कूल के प्रांगण में सावन की रिमझिम फुहारों के बीच झूले की पेंग के साथ भाई-बहनों के अटूट प्रेम श्रद्धा व विश्वास का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन धूमधाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।छात्राओं ने छात्रों की कलाई में रक्षासूत्र बांधकर मिठाई खिलाकर उनके दीर्घायु और स्वस्थ रहने की ईश्वर से मंगलकामनाएं की।

 

 

वहीं दूसरी ओर छात्रों ने उपहार देकर पर्व को उत्सव रूप में मनाया। वहीं अंशिका,भाव्या,निधि,आयुषी, मिली,रितेश,अक्षत,शशांक,विवान, वैभव ने”ये बन्धन तो प्यार का बन्धन है’गीत पर नृत्य की भाव-भंगिमा से उत्सव में चार चांद लगा दिए। उपस्थित अभिभावकों को यह देखकर अपना बचपन याद आ गया, सभी ने मंत्रमुग्ध होकर मुक्तकंठ से कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

 

 

रक्षाबंधन का यह त्योहार भारतीय संस्कृति सभ्यता और परंपरा का अमूल्य प्रतीक है।
‘ साथ पले है, साथ बढ़ें है,खूब मिला है बचपन में प्यार —‘
भाई बहन का प्यार बढ़ाने आया राखी का त्योहार।।’
बचपन की कर्मठ शिक्षिकाए सदैव छात्रों के उत्तरोत्तर विकास के लिए कटिबद्ध रहतीं हैं—-
क्योंकि बचपन सिर्फ एक बार आता है।

 

 

 

Other Important News