October 19, 2024

खबरें टी वी : राजगीर पर्यटक स्थल नेचर सफारी का नाइट गार्ड निकला कुख्यात डकैत, नालंदा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर किया गिरफ्तार……. जानिए पूरी ख़बर

राजगीर पर्यटक स्थल नेचर सफारी का नाइट गार्ड निकला कुख्यात डकैत, नालंदा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर किया गिरफ्तार…..

 

 

 

खबरें टी वी : 9334598481 : ब्यूरो टीम रिपोर्ट :;दीपनगर थाना पुलिस ने गुरुवार की रात राजगीर के नेचर सफारी में छापेमारी कर वहां तैनात नाइट गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। गार्ड कुख्यात डकैत है। पुलिस से बचने के लिए वह गार्ड का काम कर रहा था। गिरफ्तार बदमाश गया जिला के अतरी थाना क्षेत्र के जेठियन साईडपर गांव निवासी चांदो मांझी का पुत्र सीता मांझी है।
2017 में बदमाश ने दीपनगर के अयोध्या नगर मोहल्ला स्थित एक घर में लाखों की लूट की थी। उक्त कांड में चार बदमाशों की गिरफ्तारी पूर्व में हो चुकी है। गिरोह का शातिर सीता मांझी फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर पकड़ा गया।
दीपनगर थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि गुप्त सूचना पर आरोपित को राजगीर के नेचर सफारी से पकड़ा गया। बदमाश पुलिस से बचने के लिए नाइट गार्ड का काम कर रहा था। बदमाश ने 2017 में अयोध्या नगर मोहल्ला में लूट की घटना को अंजाम दिया था। पूर्व में उसके चार साथियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पांच सालों से पुलिस शातिर की तलाश कर रही थी। गया जिला स्थित उसके मकान में छापेमारी करने पर खुलासा हुआ कि शातिर राजगीर में रह रहा है। जिसके बाद उसे पकड़ा गया। बदमाश पर गया के अतरी थाना में भी डकैती का केस दर्ज है।

 

Other Important News