October 19, 2024

ख़बरें टी वी : पर्यटक स्थल राजगीर में बढ़ रहे है डेंगू के मरीजों की संख्या को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा…… जानिए पूरी ख़बर

पर्यटक स्थल राजगीर में बढ़ रहे है डेंगू के मरीजों की संख्या को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा….

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : आदित्य की रिपोर्ट : नगर परिषद राजगीर के द्वारा राजगीर के विभिन्न वार्डो में डेंगू से बचने के लिए चलाये जा रहे जागरूकता अभियान को काफी सराहा जा रहा । बताते चले कि सृजन के कलाकारों के द्वारा नगर परिषद राजगीर के विभिन्न वार्ड के उपाध्याय टोला, पंडितपुर, साइडपर,गंजपर,पथरौरा,उदयपुर, नीमा,नाहूब, महादेवपुर, पिलखी,कटारी, आदि स्थानों में पहले घूम घूम कर लोगो को भीड़ जुटाकर फिर गीत संगीत एवम नुक्कड़ नाटक के माध्यम से डेंगू से बचने के उपाय,सावधानी एवम घरेलू उपचार बताकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

 

 

डेंगू के बढ़ल अत्याचार,
चल भैया डेंगू के भगावे,..…गीत ने लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया।
वही ” यमलोक में वेटिंग ” नाटक के जरिए मनोरंजन पूर्वक डेंगू से रोक थाम के लिए डेंगू से सम्बंधित जानकारियां दी गई।
मौके पर उपस्थित नगर परिषद राजगीर के ब्रांड एम्बेसडर भैया अजित ने कहा कि डेंगू खतरनाक बीमारी नहीं है परंतु अगर सावधानी न बरता जाये तो मृत्यु भी हो सकती है इसकी जानकारी ही सर्वोत्तम उपाय है यदि सरदर्द, वदन दर्द, शरीर में ऐठन, जोड़ो में दर्द, तेज बुखार, जी मचलना, उल्टी आना, इत्यादि लक्षण है दिखे व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिये नजदीकी अस्पताल या अनुमंडल अस्पताल राजगीर में जानी चाहिए।

 

 

वंहा निशुल्क जांच एवं उपचार की व्यवस्था हैं उपचार के पश्चात समय पे दवा एवम नारियल पानी ,अनार का जूस, तुलसी का काढ़ा, कीवी फल, गिलोय आदि का सेवन करना चाहिए नगर पंचायत सिलाव को धन्यवाद देते हुए भैया अजित ने बुद्धिजीवी ,समाजसेवी , जन प्रतिनिधि तथा आम जनो से सहयोग करने के लिए आग्रह किया।

 

 

इस नाटक में अरविन्द कुमार, रामसेवक कुमार,दिनेश कुमार,रोशन कुमार,कृपा कुमारी राधा कुमारी,ज्योति कुमारी,संटू कुमार सुनील कुमार, अंजलि कुमारी आदि मुख्य भूमिका निभाई।

 

Other Important News