नालंदा में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि का आयोजन, भाजपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता का संदेश…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंं दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी, नालंदा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आज जिला कार्यालय में समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता शशिभूषण सिंह उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर अपने मनीषी पं दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि,दीप प्रज्ज्वलन कर नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए देशसेवा का संकल्प लिया । मौके पर भाजपा नेता शशिभूषण सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसे दूरदर्शी मनीषी थे, जिन्होंने देश को पूंजीवाद और साम्यवाद के द्वंद्व से निकालकर ‘एकात्म मानववाद’ का विकल्प दिया. आज भारत जिस ओजस्वी राष्ट्र के रूप में उभर रहा है, उसमें दीनदयाल जी के विचारों की केंद्रीय भूमिका है. विकास का असली पैमाना ‘अंत्योदय’ है, यानी समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का कल्याण, जिसे वर्तमान केंद्र सरकार धरातल पर उतार रही है.
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को सत्ता की नहीं, बल्कि सेवा की दिशा दी. वे भाजपा के उस विशाल संगठन के ‘भगीरथ’ थे, जिसकी छांव में आज करोड़ों कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही उज्ज्वला, आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं वास्तव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने की आधुनिक अभिव्यक्ति हैं.
संगठन की शक्ति और सादगी पर जोर: भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन के कार्यों में समयबद्धता और अनुशासन का पालन करें, यही पंडित दीनदयाल उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मंच संचालन कर रहे जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री राजेश्वर प्रसाद सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश जी, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, डॉ आशुतोष कुमार, तेजस्विता राधा, नीरज कुमार डब्लू, जिला मंत्री योगेंद्र कुमार मंडल , युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास कुमार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विकास कुमार एससी मोर्चा मणिकांत पासवान मंडल के महामंत्री चुनचुन कुमारी , महादलित प्रकोष्ठ के संयोजक बबीता कुमारी आई टी सेल संयोजक अमित शान,पुनीता कुमारी, रिंकी कुमारी उर्फ रुचि श्रीवास्तव एवं सैकड़ो की संख्या में कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे !
