October 18, 2024

#nalanda: डीएम नालंदा द्वारा 17 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया

 

 

 

 

 

 

 

जनता दरबार में जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा 17 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए….

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी: दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी ,श्री शशांक शुभंकर ने आज 17 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

आवेदक के द्वारा बताया गया कि मेरे रैयती जमीन पर जबरदस्ती मकान बना लिया है, इस पर रोक लगाया जाए। सम्बन्धित समस्या निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय ने प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व शाखा,नालंदा को निर्देशित किया।

आवेदक के द्वारा बताया गया कि मैंने पैक्स सदस्य हेतु आवेदन ऑनलाइन किया था जो किसी कारणवश अस्वीकृत पाया गया है। संबंधित मामले का निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला सहकारिता पदाधिकारी, नालंदा निर्देश दिया गया।

आवेदक के द्वारा बताया गया कि नूरसराय प्रखंड के पपरनौसा पंचायत में स्थित मध्य विद्यालय सकरौढ़ा के प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव का फर्जी हस्ताक्षर कर मध्याहन भोजन एवं विकास राशि की अवैध निकासी से सम्बन्धित मामले को जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्या निवारण हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालंदा को निर्देश दिया गया।

आवेदक के द्वारा बताया गया कि मकान व दरवाजा तथा मकान में जाने वाले रास्ता को अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। संबंधित समस्या निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा ,नालंदा को निर्देश दिया गया।

आवेदक के द्वारा बताए गए जमीन विवाद और अवैध रुप से कब्जा कर लेने से सम्बन्धित समस्या निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय ने प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व शाखा,नालंदा को निर्देशित किया।

आवेदक के द्वारा बताए गए पुराना नाली बना हुआ को तोड़कर मरम्मती नहीं किए जाने से सम्बन्धित मामले को जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,नालंदा को निर्देश दिया गया।

आवेदक के द्वारा बताया गया कि पानी के पीने हेतु चापाकल उपलब्ध कराने से सम्बन्धित मामले को जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्या निष्पादन हेतु कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंता, बिहारशरीफ, नालंदा को निर्देश दिया गया।

अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।