October 19, 2024

#nawada : आगामी जनसंवाद कार्यक्रम की सफलता के लिए तैयारी तेज, सबों को एकजुट रहकर आगे बढ़ने की जरूरत…जानिए

 

 

 

 

 

 

 

आगामी जनसंवाद कार्यक्रम की सफलता के लिए तैयारी तेज, सबों को एकजुट रहकर आगे बढ़ने की जरूरत :अशोक महतो

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : वारिसलीगंज (नवादा) :-वारिसलीगंज नगर परिषद के पटेल नगर स्थित कुटिया मैदान में 28 जनवरी को आयोजित होने वाले खाकी दा बिहार चैप्टर वेब सिरीज के चर्चित किरदार अशोक महतो उर्फ साधु जी के जनसंवाद कार्यक्रम की सफलता के लिए बुधवार को क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।कड़ाके की ठंड में भी बैठक में वारिसलीगंज, पकरीबरावां तथा काशीचक के अलावा कई जगह से लोग पहुंचे।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अशोक महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमसबों को किसी के बहकावे में नहीं आकार हमसबों को एकजुट रहकर आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने वारिसलीगंज रेलवे रैक प्वाइंट पर बर्चस्व की खातिर बलबापर गांव में अपने ही दोनों पक्ष के लोगों के बीच हुई गोलीबारी, रोड़ेबाजी तथा मुकदमाबाजी की घटना पर चिंता प्रकट की।उन्होंने सबों से मिलजुल कर रहने तथा किसी के बहकावे में नहीं आने की अपील की।

 

विज्ञापन

 

अशोक महतो ने 28 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में पटेल नगर कुटिया मैदान में आयोजित होने वाले जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेने का लोगों से अनुरोध किया ताकि सबों के विचार से आगे की रणनीति तय की जा सके।पूर्व विधायक जद (यू ) नेता प्रदीप कुमार ने कहा कि गरीबों, पीड़ितों, शोषितों, पिछड़ों तथा दलितों की आवाज हैं अशोक महतो।इनकी अगुआई में हम सबको अपनी मंजिल तय करनी है।उन्होंने 28 जनवरी को अशोक महतो के जनसंवाद कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।बैठक की अध्यक्षता तथा संचालन कर रहे पूर्व जिला पार्षद डा. राजीव कुमार ने बताया कि 17 वर्षों से अधिक समय तक जेल की यातना सहने तथा कई वर्षों की भागमभाग वाली जिंदगी से छुटकारा मिलने के बाद सार्वजनिक रूप से पहली बार अशोक महतो उर्फ साधु जी का जनता के बीच सीधा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इससे आम लोगों के दुख दर्द की जानकारी मिलेगी तथा उससे मुक्ति के उपाय ढूंढे जायेंगे।

 

विज्ञापन

 

कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा रामबालक यादव, अनूप यादव, अरुण यादव, रामरूप यादव, जिप संजय यादव, मनोज प्रसाद, डा. राकेश रंजन, प्रदीप राजवंशी, सलमान खुर्शीद, सुनील चौधरी, अनिल पासवान, सोनू राज कुशवाहा, डब्लू गुप्ता, कमलापति सिन्हा, रणविजय कुमार, ललन कुमार, सुजीत कुमार, श्रीकांत प्रसाद, पूर्व प्रखंड प्रमुख नरेश पासवान, मुखिया मृत्युंजय प्रसाद, प्रवेश प्रसाद, रामधनी कुशवाहा, अरविंद प्रसाद कुशवाहा, पप्पू प्रसाद, महेश पटेल आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए. जिला बीस सूत्री कार्यक्रम सदस्य हीरा रविदास ने बैठक में उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।

 

 

रिपोर्ट : अभय कुमार रंजन

 

 

 

 

Other Important News