October 18, 2024

#nalanda: Brilliant ग्रुप में 10 वर्ग के पास आउट छात्रों पुरस्कृत किया गया… जानिए

 

 

 

 

 

 

 

Brilliant ग्रुप में 10 वर्ग के पास आउट छात्रों पुरस्कृत किया गया…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

….आप अपना चुनाव में बहुमूल्य वोट जरूर दे….

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : स्थानीय bhainsasur स्थित ब्रिलिएंट ग्रुप के विशाल सभागार में 2023 24 के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10 वर्ग के पास आउट विद्यार्थियों को विद्यालय के डायरेक्टर अध्यक्ष और प्रिंसिपल के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस ग्रुप के छह बच्चों ने 90% के बीच अपना नाम दर्ज करवाया और वही 20 बच्चों ने 90% से 80% के बीच अपना मार्क्स अर्जित किया। इस ग्रुप के टॉपर सोनाली ने 94% मार्क्स लाकर इस संस्था का नाम रोशन किया। वही शुभ कुमार,अनंत कुमार ,खुशी पांडे, मारिया पटेल एवं श्रेया ने 90% तक अंक लाकर संस्थान का नाम रोशन किया | संस्थान के खचाखच भरे सभागार में संस्थान के डायरेक्टर डॉक्टर धनंजय कुमार एवं अध्यक्ष डॉक्टर शशी भूषण कुमार के हाथों पुरस्कार प्रदान किया गया जिससे संस्थान में उपस्थित बच्चों शिक्षकों एवं अभिभावकों ने तालियां की गूंज से बच्चों को और जोश प्रदान किया।

 

 

वर्तमान 10 वर्ग के छात्र एवं छात्राओं ने अपने सीनियर पास आउट भैया एवं दीदी को गुलाब का फूल एवं मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया गया और उनके नए मंगल भविष्य की कामना की। सभागार में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संस्थान के डायरेक्टर डॉक्टर धनंजय कुमार ने कहा कि आप सभी विद्यार्थी जो 10th बोर्ड का एग्जाम में 94% 92% या 91% जो भी रैंक लाए हैं वह आपकी अपनी मेहनत का फल अच्छे शिक्षकों का मार्गदर्शन अच्छे परिवार एवं सामाजिक माहौल एवं कुछ हद तक आपकी किस्मत पर निर्भर करता है। इसलिए यह कोई जरूरी नहीं है कि 95% या 98% लाने वाले विद्यार्थी आगे जाकर किसी अच्छे पोस्ट पर काम करने के लिए जाते हैं 70 या 80% वाले बच्चे भी कभी-कभी 97% लाने वाले विद्यार्थी से भी ज्यादा अच्छा कर जाते हैं इसलिए अपने लक्ष्य को टारगेट बनाएं मेहनत करें अच्छी किताब को मित्र बनाएं मोबाइल से दूरी बनाएं रखें तभी आप कोई अच्छा रिजल्ट दे सकते हैं।

 

 

उपस्थित सभा में विद्यालय के अध्यक्ष डॉक्टर शशी भूषण कुमार ने कहा कि सबसे पहले अपना दिनचर्या का नियम बनाएं नियम के अनुसार पढ़े बड़ों का सम्मान करें पौधे जीव जंतु का देखभाल करें अच्छी किताबें पढ़े झूठ एकदम ना बोले यह सभी अपने नित्य क्रिया में अपनाए। पढ़ाई का समय फिक्स करें पर्व त्यौहार तो हर वर्ष आएगा परंतु शिक्षा जीवन में एक ही बार प्राप्त होगा जो आपकी उम्र के अनुसार तय होगा इसलिए सही समय को छूने एवं सही मार्ग पर चलकर अपना लक्ष्य हासिल करें। विद्यालय की प्राचार्य डॉ पुष्प लता विद्यार्थी ने बच्चों को आशीर्वाद स्वरुप उनके मंगल भविष्य की कामना की। संस्थान के शिक्षकों में रंजय कुमार सिंह किशोर कुमार पांडे पवन कुमार विजय कुमार नीरज कुमार सूरज कुमार वर्मा राजकुमार सिंह एसके गांगुली नाजिया खान राज किशोर सिंह अमित सिंह करण कुमार मिलन रानी अपर्णा मैडम अंकिता मिस रिंकू मैडम रौनक मिस सीमा मैडम सबा प्रवीण एवं मिथलेश सर और उपस्थित होकर बच्चों के नए मंगल भविष्य की कामना की।

 

 

Other Important News