• Wed. Feb 4th, 2026

#ख़बरें Tv: जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया सम्मान…

Bykhabretv-raj

Feb 1, 2026

 

 

 

 

जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया सम्मान…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: नालंदा कॉन्सेप्ट प्राइवेट एसोसिएशन के द्वारा जिला स्तरीय प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद राजगीर के ब्रांड एंबेसडर वह लोक गायक भैया अजीत ने विधिवत कार्यक्रम का उद्घाटन किया मौके पर उपस्थित भैया अजीत ने कहा कि सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में प्रथम वर्ग से गरीब एवं वंचित परिवार के बच्चों का नामांकन कर राज्य सरकार ने बिहार की जनता को काफी राहत दिया है वहीं केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने युवाओं के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं तथा पूरे देश के युवाओं को एक प्लेटफार्म पर लाने के लिए माय युवा भारत पोर्टल को भी लॉन्च किया है इसके माध्यम से जो बच्चे जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं वह इस पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं 15 वर्ष से लेकर 29 वर्ष के जितने भी युवा है स्काउट गाइड, एन.सी.सी, एन.एस.एस माय भारत नालंदा, आदि संगठनों को एक मंच प्रदान किया है l पहले लोग कहते थे पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब, अब पहले वाली बात नहीं रही है बिहार सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारी नालंदा की तीन बेटियों को मेडल लाओ और नौकरी पाओ के अंतर्गत नौकरी प्रदान किया है हम मध्यम परिवार के लोगों के पास एक ही विकल्प है ही हथियार हम पढ़ लिखकर अपने अधिकार को जाने है हम अपने बेटे बेटियों को खूब पढ़ाए ,आगे बढ़ाएं बच्चों और महिलाओं को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा ….

 

 

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में राज्य सरकार नेअहम कदम उठाए हैं महिला उद्यम योजना के तहत बिहार की महिलाओं को स्वालंबी बना रही है वही भैया अजीत ने इस प्रतियोगिता में कुल 456 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं दसवें स्थान प्राप्त करने वाले सभी विजेताओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया वही सभी प्रतिभागियों को सराहनीय प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया नालंदा कॉन्सेप्ट प्राइवेट एसोसिएशन के निर्देशिका निहारिका कुमारी ने कहा कि एक से दसवें स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागी राज्य स्तर में भाग लेंगे वही संगठन के प्रबंधक रोशन कुमार ने कहा कि प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं दसवें स्थान तक प्राप्त करने वाले सभी विजेताओं को पूरे साल किसी भी प्रकार का विद्यालय शुल्क नहीं लगेगा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले में प्रिंस कुमार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली राधा कुमारी एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली रेशमी शर्मा को भैया अजीत के द्वारा मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया l इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रामाशीष कुमार एवं सैकड़ो बच्चे और महिलाओं ने अहम भूमिका निभाई l