• Wed. Feb 25th, 2026

#bihar: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान आयोजित किया गया….

Bykhabretv-raj

Feb 25, 2026

 

 

 

 

 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान आयोजित किया गया….

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv:  आज भारतीय जनता पार्टी , नालंदा जिला कार्यालय मेहनौर में जिला अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान आयोजित किया गया जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद शहनवाज हुसैन, प्रदेश उपाध्यक्ष लाजवंती झा सहित कई गणमान्य प्रदेश नेताओं की गरिमामय उपस्थिति रही। मौके पर क्षेत्रीय सह प्रभारी जितेन्द्र नीरज, ओ बी सी मोर्चा प्रभारी अचल कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। जिन्होंने जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रशिक्षण महाभियान में वैचारिक अधिष्ठान विषय पर मृत्युंजय झा, इतिहास विकास पर लाजवंती झा, कार्व विस्तार की हमारी दृष्टि पर उषा विद्यार्थी, कार्यपद्धति (कार्यकर्ता संभाल) पर रणवीर नंदन, अपनी सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन (योजनाओं के अपेक्षित लाभार्थियों को योजना के साथ जोड़ना) विषय पर अभिजीत श्री वास्तव, सोशल मीडिया,AI,नमो ऐप, सरल ऐप पर दानिश इकबाल, बूथ प्रबंधन (मन की बात, टिफिन बैठक, आगामी कार्यक्रम, बूथ स्तरीय स्थायी कार्यक्रम पर अशोक भट्ट ने अपनी बातों को रखते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन प्रदान किया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद शहनवाज हुसैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जहां एक एक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण होते हैं और मेहनत के अनुसार उनका मान सम्मान बढ़ाने का काम किया जाता है। यहां एक साधारण कार्यकर्ता भी पार्टी के सर्वोच्च पद पर आसीन हो सकता है। पी एम मोदी के कुशल नेतृत्व में आज देश के गरीबों, महिलाओं, युवाओं, किसानों सहित समाज के सभी वर्गों का उत्थान हो रहा है साथ ही भारत का मान सम्मान विश्वमंच पर अभूतपूर्व प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है।

 

 

देश में सर्वांगीण विकास की झलक हर ओर दिख रहा है। पी एम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के डबल इंजन की सरकार में बिहार भी विकास के पथ पर तीव्र गति से दौड़ रहा है। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि आज के इस प्रशिक्षण महाभियान से संगठन को मंडल से लेकर बूथ स्तर पर मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका साबित होगा। हमारा उद्देश्य भाजपा के प्रत्येक साथीगण को साथ लेकर नालंदा जिला में एक बहुत ही मजबूत संगठनात्मक ढांचा खड़ा करना है। आगे यह कार्यक्रम मंडलों में आयोजित किए जाएंगे जिससे हमें जिले के प्रत्येक बूथों को एक्टिव करते हुए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने में सहायता मिलेगी।
आज आयोजित कार्यशाला में संगठन के अनेक सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेश्वर सिंह, ,आश्रिती शर्मा, प्रोफेसर रामसागर सिंह, अर्जुन प्रसाद विश्वकर्मा, चंद्रकांता सिन्हा ने अपने विचारों से कार्यशाला को दिशा प्रदान की।
साथ ही जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, शैलेंद्र कुमार, शिव शंकर दास, नीरज कुमार डब्लू, सावो देवी , तेजस्विता राधा की सक्रिय सहभागिता उल्लेखनीय रही।
जिला महामंत्री वीरेंद्र गोप, शिवरतन, जिला मंत्री प्रवीण सिंह, राजीव कुमार, रंजू कुमारी ने संगठनात्मक मजबूती पर अपने विचार साझा किए।
आईटी सेल संयोजक अमित शान, धीरज पाठक, विकास चंद्रवंशी, सतीश कुमार, अमरकांत भारती, रुचि श्रीवास्तव सहित अनेक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक सशक्त एवं सफल बनाया।