October 19, 2024

#nalanda : एकदिवसीय बैठक सह मनोनयन पत्र वितरण का आयोजन….जानिए

 

 

 

 

 

 

एकदिवसीय बैठक सह मनोनयन पत्र वितरण का आयोजन अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज भारत के द्वारा आयोजित…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : स्थानीय शहर बिहार शरीफ के कल्याणपुर मे एजुकेशन प्वाइंट पब्लिक स्कूल में आयोजित एकदिवसीय बैठक सह मनोनयन पत्र वितरण का आयोजन अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज भारत के द्वारा आयोजित हुआ। जिसमें अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश कुशवाहा ने संगठन को मजबूत और धारदार बनाने के लिए कई नए युवाओं को जिम्मेवारी दी है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज भारत के जिला अध्यक्ष सुभाष कुमार कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा की अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज भारत नालंदा जिले के सभी प्रखंड से पंचायत तक संगठन को सशक्त और मजबूत करने के लिए मैं हमेशा तत्पर हूं और आगे भी करता रहूंगा।

 

 

 अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा एवं प्रदेश अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा के प्रति आभार प्रकट करता हूं।जिन्होंने हमें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी। इस मौके पर अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज भारत के नव मनोनीत पदाधिकारी जिला पदाधिकारी, जितेंद्र कुशवाहा, अमन राज, धर्मेंद्र कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा, कानूनी सलाहकार सचित कुशवाहा, रोशन राज मेहता, एवं कई युवा साथी उपस्थित रहे।

 

 

Other Important News