October 19, 2024

खबरें टी वी : नालंदा जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय बड़ी पहाड़ी बिहार शरीफ में जिला राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ की एक दिवसीय बैठक…… जानिए पूरी खबर

 आज 1 जुलाई को नालंदा जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय बड़ी पहाड़ी बिहार शरीफ में जिला राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ की एक दिवसीय बैठक संपन्न हुई….

 

खबरें टी वी : 9334598481 : ब्यूरो टीम के साथ रूपेश कुमार गोल्डन की रिपोर्ट :  बैठक को संबोधित करते हुए पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने कहा कि पूरे देश में राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता अभियान चल रहा है सदस्यता अभियान को लेकर मैं पंचायती राज प्रदेश अध्यक्ष के नाते पूरे बिहार के प्रत्येक जिले का दौरा कर रहा हूं इसी क्रम में आज नालंदा पहुंचा हूं उन्होंने कहा कि पूरे बिहार के छात्र नौजवान किसान महिलाएं सभी वर्ग के लोग यूथ आईकॉन नेता प्रतिपक्ष आदरणीय तेजस्वी यादव जी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर फेल है बिहार के मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार जी के सरकार में पंचायती राज के प्रतिनिधियों को सिर्फ धोखा दिया गया है ।

सरकार की कोई भी योजनाएं बाढ़ तक नहीं पहुंची है आदरणीय नेता तेजस्वी यादव जी को मुख्यमंत्री बनाएं बिना पंचायती राज की विकास संभव नहीं है मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने नालंदा में ही लोकतंत्र का गला घोटा है उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार फर्जी सरकार है कई सीटों पर हेराफेरी करके जनादेश का अपमान करके मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाए हुए हैं उन्होंने कहा की पंचायती राज प्रकोष्ठ प्रत्येक वार्ड में एक सक्रिय सदस्य बनाएगा इस अवसर पर श्री मनोज कुमार सिंह को पंचायती राज प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव बनाया गया मौके पर प्रदेश महासचिव हमांयु अख्तर तारीक जिला अध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु प्रधान महासचिव श्री सुनील यादव श्री अनिल महाराज दीपक कुमार सिंह खुर्शीद अंसारी‌ कपिल देव यादव अरुणेश यादव निधि शर्मा अरविंद शर्मा फोटोस कुमार पवन यादव शेखर यादव राजू कुमार विनोद यादव योगेश चंद्रवंशी संजय प्रमुख सोभी यादव अमरजीत कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Other Important News