October 19, 2024

#Nalanda : एक दिवसीय जरासंध महोत्सव का 23 नवंबर को राजगीर में होगा आयोजन…जानिए

एक दिवसीय जरासंध महोत्सव का 23 नवंबर को राजगीर में होगा आयोजन…

महोत्सव की रूप रेखा को लेकर जिलाधिकारी ने आर आई सी सी सभागार में की बैठक..

बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने महोत्सव स्थल का किया निरीक्षण, तैयारी को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा निदेश…

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

ख़बरें टी वी : 9334598481 : राजगीर की पावन धरती पर 23 नवंबर को एक दिवसीय जरासंध महोत्सव का आयोजन होगा। इस महोत्सव को पहली बार कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार द्वारा महोत्सवों के कैलेंडर में शामिल किया गया है।
महोत्सव की रूप रेखा को लेकर आज जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आर आई सी सी सभागार में पदाधिकारियों एवं स्थानीय समिति के प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया।
समिति सदस्यों से महोत्सव की रुप रेखा को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किया गया।
महोत्सव का आयोजन महाराजा जरासंध के मंदिर के समीप किया जायेगा। 23 नवंबर को सम्राट जरासंध की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पवित्र गदा भेंट कर महोत्सव का शुभारंभ किया जायेगा। 24 नवंबर को महाराजा जरासंध की प्रतिमा के साथ नगर शोभा यात्रा का आयोजन किया जायेगा।
महोत्सव के अवसर पर सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था का निदेश दिया गया। राजगीर आने वाले मार्गों पर तोरणद्वार बनाने हेतु भी स्थल चिन्हित कर कार्रवाई को कहा गया।
बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने सम्राट जरासंध के मंदिर के समीप महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया। स्टेज के निर्माण एवं बैठने की व्यवस्था को लेकर कार्यपालक अभियंता भवन प्रमण्डल एवं अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर को आवश्यक दिशा निदेश दिया।
बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास अहलावत, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजगीर, अंचलाधिकारी राजगीर सहित स्थानीय समिति के सदस्यगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Other Important News