October 19, 2024

ख़बरें टी वी : विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन सभी प्रेस से जुड़े पदाधिकारी को हार्दिक शुभकामनाएं दी….. जानिए पूरी ख़बर

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : ब्यूरो रिपोर्ट: आज विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन सभी प्रेस से जुड़े पदाधिकारी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। लोकतंत्र की मजबूती जनता की आवाज बनकर आप तमाम मिडिया के पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं।आप लोगों के द्वारा संगठन, रेलवे हित, कर्मचारी हित, जनहित में लगातार अपने पत्रकारिता के माध्यम से सरकार, प्रशासन को उनकी समस्याओं से अवगत करा कर उसका समाधान कराने में अहम भूमिका निभाई है। हरनौत कारखाना जो 2003 में तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल कलाम आजाद जी के द्वारा शिलान्यास हुआ और लगातार चुनौतियां का सामना करते हुए 2012 से उत्पादन के लिए तैयार हुआ।जो आज पुरे ईस्ट सेंट्रल रेलवे का कोच पईओएच करने के लक्ष्य के करीब है।जब भी किसी वरीय अधिकारियों का हरनौत कारखाना में आगमन होता ईसीआरकेयू के द्वारा बुनियादी सुविधाएं के साथ इंसेंटिव, इंफ्रास्ट्रक्चर में वृद्धि, स्टाफ स्ट्रेंथ में वृद्धि सहित कई मांग को रखा है जिसमें बख्तियारपुर राजगीर, राजगीर बख्तियारपुर सवारी गाड़ी, इंटरसिटी के कारखाना समय के अनुसार समय में परिवर्तन कराना, अस्पताल में डाक्टर की पोस्टिंग,लैब, एक्स-रे इत्यादि की व्यवस्था जिसे लगातार आप सभी मिडिया के पदाधिकारी ने उठाकर समाधान कराने में सहयोग दिया।कई स्थानीय समस्या जन हित से जुङा है जिसका समाधान बाकी है। उम्मीद है कि आप तमाम पदाधिकारी गण जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों को पत्रकारिता के माध्यम से ध्यान आकर्षित कराने का काम करेंगे। एक बार पुनः आप सभी मिडिया के पदाधिकारीयों को शुभकामनाएं एवं बधाई। पूर्णा नन्द मिश्र शाखा सचिव ईसीआरकेयू सडिमका हरनौत।

Other Important News