October 19, 2024

खबरें टी वी : जिलाधिकारी नालंदा के आदेश पर कई ई-रिक्शा हुआ जप्त, कारण बना माइनर वाहन चालक और बिना निबंधन के वाहन चलाना……. जानिए पूरी खबर

जिलाधिकारी नालंदा के आदेश पर कई ई-रिक्शा हुआ जप्त, कारण बना माइनर वाहन चालक और बिना निबंधन के वाहन चलाना…

 

 

 

खबरें टी वी : 9334598481 : शुभम् की रिपोर्ट : नालंदा के जिला पदाधिकारी के निदेशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार द्वारा आज लहेरी थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा का जांच किया गया। जांच उपरांत कुल 15 वाहनों को जप्त कर थाना को सुपुर्द किया गया।

 

इस जांच अभियान का मुख्य उद्देश सभी ई-रिक्शा चालकों द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाना, माइनर के द्वारा वाहन नहीं चलाना तथा बिना निबंधित वाहनों का परिचालन नहीं करना है। इसी क्रम में जांच अभियान चलाया गया आगे भी यह जांच अभियान लगातार चलता रहेगा।

 

Other Important News