October 19, 2024

खबरें टी वी : लोजपा संस्थापक स्व रामविलास पासवान की मूर्ति अनावरण 5 को हाजीपुर में, सैकड़ों कार्यकर्ता लेंगे भाग….. जानिए पूरी खबर

 लोजपा संस्थापक स्व रामविलास पासवान की मूर्ति अनावरण 5 को हाजीपुर में, सैकड़ों कार्यकर्ता लेंगे भाग..

 

खबरें टी वी : 9334598481 : ब्यूरो टीम के साथ पंकज कुमार की रिपोर्ट – लोजपा व दलित सेना के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण श्रद्धेय स्वः रामविलास पासवान की जयंती के अवसर पर उनके कर्म भूमि हाजीपुर में आदम कद प्रतिमा का अनावरण 5 जुलाई को अतिथि गृह के सामने किया जाएगा। उक्त बातें लोजपा नालंदा के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट ने प्रेस वार्ता के दौरान कहीं ।

उन्होंने बताया कि लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान के निर्देशानुसार नालंदा जिला के सभी कार्यकर्त्तागण, पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष जिला कमेटी एवं नालंदा जिला से सैकड़ों कार्यकर्ता लोजपा व दलित सेना के संस्थापक के जन्मदिन पर उनके मूर्ति अनावरण में भाग लेंगे। सत्येंद्र मुकुट ने लोजपा कार्यकर्ताओं एवं जिले के नागरिकों के अलावे सभी पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों से अपील किया है कि…….

आप ज्यादा से ज्यादा संख्या में मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में भाग ले। इस मौके पर लोजपा के प्रदेश सचिव जयप्रकाश पासवान, श्रवण पासवान,रामविलास पासवान, पवन कुमार ,नंदलाल पासवान, मुकेश पासवान, अरविंद प्रसाद के अलावा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Other Important News