October 18, 2024

ख़बरे टी वी – जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का 98 वीं जन्मदिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन कॉविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया गया …… जानिए पूरी खबर

 

 

Khabre Tv – 9334598481 – शुभम की रिपोर्ट – स्थानीय प्रखंड बिहार शरीफ के जेडीयू कार्यालय हॉस्पिटल मोड़ पर जदयू के प्रखंड संगठन एंव प्रखंड अध्यक्ष संजय कुशवाहा के नेतृत्व में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का 98 वीं जन्मदिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन कॉविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया गया ।जिसमें नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधान परिषद सदस्या श्रीमती रीना यादव,जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष सिया शरण ठाकुर, नालंदा युवा आईकॉन सह समाजसेवी रितेश कुमार, जदयू नेता शशिकांत कुमार टोनी, धनंजय देव ,मनोज कुमार ताती रिक्की कुमार, बिट्टू कुमार एवं अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता ने उपस्थित होकर जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती पर उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका जन्म महोत्सव मनाए।

 

 

जिला अध्यक्ष शिव शरण ठाकुर ने अपने अध्यक्षीय संबोधन करते हुए उन्होंने बताया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर वह दूसरा उपमुख्यमंत्री एवं दो बार मुख्यमंत्री बनकर बिहार के गरीब गुरबा के आवाज बुलंद किया ।और बिहार को सवारने का काम किया। वह बिहार के सबसे ईमानदार मुख्यमंत्री के रूप में अभी तक वह जाने जाते है । उनकी सादगी का क्या मिसाल दूं वह सादा जीवन उच्च विचार के प्रतीक थे ।उन्होंने अपने पूरी जिंदगी समाज सेवा में ही लगा दिया।

Other Important News