October 19, 2024

ख़बरें टी वी : नालंदा के जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर द्वारा राजगीर के डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरक्षण किया गया…..

 

 

नालंदा के जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर द्वारा राजगीर के डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरक्षण किया गया…..

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : शुभम की रिपोर्ट :

उन्होंने घूम-घूम कर डेंगू प्रभावित लोगों तथा उनके परिजनों से मुलाकात की।
उन्होंने सभी लोगों को साफ-सफाई रखने तथा मच्छरदानी के उपयोग करने के भी निदेश दिया।
उनके साथ निरक्षण स्थल पर मौजूद नगर कार्यपालक पदाधिकारी को सभी प्रभावित क्षेत्रों में एन्टी लार्वा केमिकल का स्प्रे तथा फोगिंग कराने के निदेश दिए गए।कुछ चिन्हित जगहों पर एन्टी लार्वा केमिकल रखने के भी निदेश दिए गए ताकि लोग अपने घरों में आवश्यकतानुसार उपयोग में ला सकें।

 

 

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण के कार्यपालक अभियंता को पाइप लाइन बिछाने हेतु तोड़े गए सड़कों की तुरंत मरम्मती के भी आदेश दिए गए।
डेंगू प्रभावित क्षेत्रों के निरिक्षणोपरांत जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल अस्पताल राजगीर का निरीक्षण किया।ब्लड सैंपल तथा प्लेटलेट्स की जांच की जानकारी ली गयी।जिला पदाधिकारी ने डेंगू वार्ड के सभी कक्षों में घूम-घूम कर मरीजों तथा उनके परिजनों से बात की तथा आवश्यक निदेश दिया।
जिला पदाधिकारी ने निदेश दिया कि चिकित्सक लगातार रोगियों के बीच जाएं।

 

 

सभी स्वास्थ्य कर्मी मरीजों तथा परिजनों से ठीक व्यवहार रखें।
पूरी साफ-सफाई रखें।चिकित्सक तथा जी एन एम रात में भी अस्पताल में मौजूद रहें।
डेंगू वार्ड में”क्या मैं आपकी सहायता कर सकता हूँ” काउंटर लगाएं तथा लोगों को सही परामर्श दें।प्लेटलेट्स की जांच रात में भी कराएं।

Other Important News